मऊगंज

मऊगंज में महिला से दुष्कर्म: रेप के बाद अश्लील वीडियो वायरल किया, आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज में महिला से दुष्कर्म: रेप के बाद अश्लील वीडियो वायरल किया, आरोपी गिरफ्तार
x
मऊगंज थाना क्षेत्र का मामला, गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी के मोबाइल में मिला वीडियो।

Rape in Mauganj, Mauganj Obscene video viral: मऊगंज। एक महिला के साथ युवक ने बलात्कार कर अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी पुन: उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था जिससे इंकार करने पर उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो परिजनों को भेजकर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना मऊगंज थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली एक महिला के साथ आरोपी दीपू कोल पिता बाल गोविन्द (21) निवासी वार्ड 13 मऊगंज ने बलात्कार किया था। आरोपी पीड़िता के परिवार का परिचित था और अक्सर उसके घर आना-जाना था। सालभर पूर्व महिला को घर में अकेला पाकर उसने बलात्कार किया और वीडियो भी मोबाइल में बना लिया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी उस वीडियो के आधार पर लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जब पीड़िता नहीं मानी तो 6 अक्टूबर को वीडियो उसके परिजनों को वायरल कर दिया। पीड़िता ने पूरी आपबीती परिजनों को बताई जो उसे लेकर थाने पहुंचे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बाहर भागने की फिराक में था जिसको घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो मिला।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story