
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- मऊगंज
- /
- मऊगंज कलेक्टर ने...
मऊगंज कलेक्टर ने हनुमना SDM, मऊगंज तहसीलदार और नायब तहसीलदार को थमाया कारण बताओ नोटिस

मऊगंज कलेक्टर अजय कुमार श्रीवास्तव ने हनुमना SDM, मऊगंज तहसीलदार और नायब तहसीलदार को अर्थदण्ड अधिरोपित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
रीवा / मऊगंज जिले के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को एमपी डिस्ट्रीक्ट पोर्टल पर दर्ज न करने एवं समय सीमा के अंदर निराकरण न करने पर हनुमना के SDM राजेश मेहता, मऊगंज के तहसीलदार सौरभ मरावी एवं नायब तहसीलदार श्यामलाल मोगरे को अर्थदण्ड अधिरोपित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर ने हनुमना के एसडीएम को दिये गये कारण बताओ नोटिस में उल्लेख किया है कि गरीब रेखा के नीचे की सूची में नाम जुड़वाने, अनुसूचित जाति, जनजातीय का प्रमाण पत्र प्रदाय करने, अन्य पिछडे वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने, जाति प्रमाण पत्र में जन्म तिथि के अनुसार समग्र नंबर में सुधार करने के आवेदन पत्रों का समय सीमा के अंदर निराकरण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उन्होंने बताया कि तहसीलदार सौरभ मरावी द्वारा लोक सेवा गारंटी योजना अन्तर्गत प्राप्त 17 आवेदन पत्रों का समय सीमा के अंदर निराकरण नहीं किया गया। सीतापुर के नायब तहसीलदार श्यामलाल मोगरे द्वारा लोक सेवा गारंटी योजना के अन्तर्गत समय सीमा के अंदर 236 आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं किया गया। इन पर अर्थदण्ड अधिरोपित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
खेलो एमपी यूथ गेम्स अन्तर्गत जिला स्तरीय खेलों का आयोजन आज से
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मार्गदर्शन में ब्लाक, जिला एवं संभाग स्तरीय खेलों में ग्रामीण व शहरी 18 वर्ष के कम आयु के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि कबड्डी, बालीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, हॉकी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन, बॉÏक्सग, जूड़ों, मलखम्ब, शूटिंग, वेटलिÏफ्टग, टेबिल टेनिस, योगासन, ताईक्वांडों, टेनिस, क्याकिंग-केनोर्इंग, केकिंग, रोइंग, तैराकी, अर्चरी एवं शतरंज को खेलों में शामिल किया गया है। जिला स्तरीय खेल 15 सितंबर से 17 सितंबर तक व्यंकट क्लब, स्पोर्टस काम्पलेक्स, मिहिरसेन तरणताल तथा विश्वविद्यालय खेल मैदान में होंगे।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




