मऊगंज

आते ही एक्शन में आए Mauganj Collector Ajay Shrivastava, अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे तो....गुस्से में कही ये बात..

आते ही एक्शन में आए Mauganj Collector Ajay Shrivastava, अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे तो....गुस्से में कही ये बात..
x

Mauganj News: जिला बनने और कलेक्टर के पदभार संभालने के बाद मऊगंज जिले की व्यवस्थाओ पर प्रशासन के मुखिया की सीधी नजर है। लगातार भ्रमण कर मऊगंज के पहले कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए अजय श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारियों को यह मैसेज देना चाहते हैं कि अब लापरवाही के दिन गए। अब आप जिला मुख्यालय के कर्मचारी हो चुके हैं आपको बड़ी मुस्तैदी के साथ काम करना होगा। स्वय पदभार संभालने के बाद मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव विभागों का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने मऊगंज अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई जिस पर बीएमओ को निर्देश देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई है।

चौतरफा दिखी गंदगी

मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचे कलेक्टर श्रीवास्तव को चौतरफा गंदगी देखने को मिली। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल बीएमओ को कड़ी चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर के अंदर जगह जगह गंदगी देखने को मिली। वहीं अस्पताल परिसर के अंदर भी जगह कचरे का ढेर मिला। बताया जाता है कि कलेक्टर ने अस्पताल के अंदर बने टॉयलेट निरीक्षण किया। इस पर कलेक्टर ने बीएमओ को व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है।

मरीजों से की मुलाकात

अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिलने कलेक्टर पहुंच गए। अस्पताल से मिलने वाली दवा एवं इलाज के बारे में जानकारी एकत्र की। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने संतोषजनक उत्तर दिया। उसके बाद भी कलेक्टर ने बीएमओ सहित डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में रोगियों को मिलना चाहिए। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं रोगियों को मिले ऐसा सुनिश्चित किया जाए।

लापरवाही पर होगी कार्यवाही

कलेक्टर ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान मौजूद बीएमओ सहित डॉक्टर एवं कर्मचारियों को सख्त लहजे में कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी गड़बड़ी करेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही निश्चित है। इसलिए आवश्यक है कि अपने दायित्वों का निर्वहन तन्मयता के साथ करें। कुछ सुविधाओं का अभाव अवश्य हो सकता है लेकिन अगर पूरे मन और सेवाभाव के साथ कार्य किया जाए तो असुविधाएं टिक नहीं पाएंगे। रोगियों को बेहतर उपचार मिले इसके लिए मौजूदा संसाधनों का उपयोग करते हुए इलाज किया जाना चाहिए।

Next Story