
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- मऊगंज
- /
- Independence Day 2023:...
Independence Day 2023: एमपी के नवगठित 53वें जिले मऊगंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विस अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया

Independence Day 2023: नवगठित मऊगंज जिले में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने तिरंगा फहराया.
Independence Day 2023: नवगठित मऊगंज जिले में पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने तिरंगा फहराया. रीवा से विभाजित होकर तीन तहसीलों के साथ मऊगंज मध्यप्रदेश का 53वा जिला बना है और मंगलवार 15 अगस्त को अस्तित्व में आ गया.
राजपत्र जारी होने के साथ ही राज्य सरकार ने मऊगंज जिले के पहले कलेक्टर के तौर पर अजय श्रीवास्तव और एसपी वीरेन्द्र जैन की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं. 14 अगस्त को दोनों अधिकारियों ने नवगठित जिले में पदभार ग्रहण भी कर लिया है.
एक नजर में जानें नवगठित जिला मऊगंज के बारे में
- जनसंख्या: 6,16,645
- क्षेत्रफलः 1,86,688 हेक्टेयर
- गांव: 1070 (नईगढ़ी 383.. मऊगंज 344, हनुमना 343)
- ग्राम पंचायत: 256
- पटवारी हल्का: 264
- राजस्व सर्किल: 12
- तहसील: मऊगंज, हनुमना, देवतालाब, नईगढ़ी.
- राजस्व अनुभागः मऊगंज, हनुमना
- विकासखंड मऊगंज: नईगढ़ी, हनुमना.
- विधानसभा क्षेत्र: मऊगंज और देवतालाब के साथ मनगवां का कुछ हिस्सा.
रीवा संभाग में हुए 5 जिले
नए जिला मऊगंज के अस्तित्व में आते ही रीवा संभाग में 5 जिले हो गए हैं. मऊगंज का जिला मुख्यालय ‘मऊगंज शहर’ को बनाया गया है.
- रीवा
- मऊगंज
- सतना
- सीधी
- सिंगरौली
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




