मऊगंज

मऊगंज कलेक्टर ने 23 अधिकारियों को थमाया नोटिस

Aaryan Puneet Dwivedi
30 Oct 2024 1:00 AM IST
मऊगंज कलेक्टर ने 23 अधिकारियों को थमाया नोटिस
x
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 23 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने 23 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों में एसडीएम, तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।

कलेक्टर ने दिया तीन दिन का समय

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस पाने वाले अधिकारी

  1. हनुमना एसडीएम कमलेश पुरी
  2. मऊगंज एसडीएम बृजेन्द्र पाण्डेय
  3. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नईगढ़ी अरुण कुमार पाण्डेय
  4. रोशन लाल पाण्डेय
  5. सुखेन्द्र सिंह
  6. सहकारिता विभाग के उपायुक्त आरके कछवाह
  7. जिला सांख्यकी योजना अधिकारी
  8. श्रम अधिकारी आशीष पाण्डेय
  9. वित्त विभाग के एमएस पैकरा
  10. जल संसाधन विभाग के मनोज तिवारी
  11. पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सह संचालक योगेन्द्रराज
  12. राजेश श्रीवास्तव
  13. एसडीओ पीडब्लूडी
  14. संजीव शुक्ला सीएमएचओ
  15. अनिल गुप्ता कनिष्ठ अधिकारी, नागरिक आपूर्ति विभाग
  16. प्रवेश मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग
  17. मुख्य नगर पालिका अधिकारी नईगढ़ी
  18. सीएमओ हनुमना
  19. सीएमओ मऊगंज
  20. तहसीलदार मऊगंज सौरभ मरावी
  21. हनुमना तहसीलदार कुवारे लाल पनिका
  22. नईगढ़ी तहसीलदार दीपक तिवारी

इन अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। यह कदम CM हेल्पलाइन में पारदर्शिता और समय पर शिकायत समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। मऊगंज प्रशासन इस पहल के तहत जनता की शिकायतों के जल्द समाधान के लिए सख्त दिशा-निर्देश अपनाने की योजना बना रहा है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story