
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- मऊगंज
- /
- जिला गठन के बाद मऊगंज...
जिला गठन के बाद मऊगंज भाजपा की पहली कमेटी घोषित, राजेंद्र की टीम में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ कई युवा चेहरों को भी मिला मौका

रीवा। विधानसभा चुनाव से पहले रीवा से अलग होकर गठित हुए नए जिले मऊगंज में भाजपा ने अपनी पहली कमेटी घोषित कर दी है। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा की टीम में अनुभवी और युवाओं को मौका दिया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इन सभी पर रीवा लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा को जीत दिलाने का जिम्मा होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने मऊगंज के भाजपा संगठन की पहली कार्यकारिणी मंगलवार की रात घोषित कर दी है। दो विधानसभा (मऊगंज और देवतालाब) क्षेत्रों वाले मऊगंज के जिला कार्यकारिणी में 7 जिला उयाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 6 जिला मंत्री नियुक्त किए गए हैं।
मऊगंज भाजपा की पहली कार्यकारिणी
नियुक्त पदाधिकारियों में विपिन मिश्रा, अवध बिहारी पांडेय, उर्मिला सिंह गौड़, प्रकाश चौरसिया, नीलम सिंह, जयप्रकाश शर्मा, पंकज पांडेय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरिता सिंह पटेल, महेंद्र सिंह, डॉ बंधु रामसैलानी जिला महामंत्री बनाए गए हैं।
वहीं जिला मंत्री के रूप में राममणि शुक्ला, अमित सिंह, सनत पटेल, अशोक साकेत, अमरेंद्र बहादुर सिंह, विनोद कोल को जगह दी गई है। पूनम गुप्ता कोषाध्यक्ष, मनोज सिंह सह-कोषाध्यक्ष, चंद्रकांत मिश्रा कार्यालय मंत्री, भरत पांडेय सह कार्यालय मंत्री संतोष कुमार अवधिया मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा रज्जू सह मीडिया प्रभारी राजा राम गुप्ता को बनाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने मऊगंज जिला के सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए पाटी के कार्यों में स्वरे उतरने की अपील की है।
प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूध में 370 वोट का संकल्प लेकर मैदान में उतरें। यह बातें भाजपा मऊगंज जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने पार्टी द्वारा आज से प्रारंभ हो रहे बूध विजय अभियान के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कही। श्री मिश्र ने कहा कि पाटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 13 मार्च से 10 दिनों के लिए बुद्ध विजय अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हर मतदान केंद्र में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य पाटी द्वारा तय किया गया है। मऊगंज के सभी मतदान केन्द्रों में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता 10 दिनों तक ज्यादा से ज्यादा समय देकर पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए हर मतदान केंद्र में 370 वोट पार्टी को प्राप्त हो इसके लिए सथन संपर्क करें।
जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने कहा, कोई घर, कोई व्यक्ति, कोई लाभाथी हमारे संपर्क से वंचित न रहे। इसके लिए 2 घंटे अनिवार्य रूप से हमें मतदान केंद्र में रहकर प्रतिदिन संपर्क करना है। श्री मिश्रा ने सभी पदाधिकारी मोचां प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से 10 दिनों तक प्राण प्राण से पाटी के कार्य को करने का आग्रह किया है। सरकार के कार्यों को सभी समाज के लोगों से संपर्क करते हुए 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लिए हमें काम करना है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




