मैहर

मां शारदा की नगरी में नवरात्रि मेला: मैहर में 16 जोड़ी ट्रेनों को स्टॉपेज मिला, 41 जोड़ी गाड़ियाें का यहां पहले से ठहराव

Aaryan Puneet Dwivedi
13 Oct 2023 12:31 PM IST
Updated: 2023-10-13 07:04:29
मां शारदा की नगरी में नवरात्रि मेला: मैहर में 16 जोड़ी ट्रेनों को स्टॉपेज मिला, 41 जोड़ी गाड़ियाें का यहां पहले से ठहराव
x
मुंबई-हावड़ा रेलखंड अंतर्गत आता है मैहर रेलवे स्टेशन, नवरात्रि के दौरान मैहर में 16 जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज दिया जाएगा।

मैहर / सतना। नवरात्रि के दौरान मैहर में 16 जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज दिया जाएगा। सभी ट्रेनें पांच मिनट के लिए खड़ी होंगी। मैहर मुंबई-हावड़ा रेलखंड में है। इसके चलते मैहर रेलवे स्टेशन से देश के करीब हर हिस्से से ट्रेनें आकर रुकती हैं। वर्तमान में 41 जोड़ी यानी 82 ट्रेनों का मैहर में रेगुलर स्टॉपेज है। नवरात्र मेला में आने-जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान रख रेलवे ने अप-डाउन की 32 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 15 से 28 अक्टूबर तक 14 दिनों के लिए स्पेशल ट्रेनें रुकेंगी। इनमें से 11 जोड़ी वीकली स्पेशल हैं। नवरात्र के दौरान चौबीस घंटे में दोनों दिशाओं में कुल 114 ट्रेनें मैहर में रुकेंगी। रेलवे ने इस बार कटनी-सतना के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का ऐलान नहीं किया है।

मैहर में बढ़ाए गए 3 अतिरिक्त टिकट काउंटर

नवरात्रि में हजारों दर्शनार्थी ट्रेन से मैहर पहुंचते हैं। ऐसे में स्टेशन में चौबीसों घंटे भीड़ रहती है। मैहर स्टेशन मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 15 से तीन अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। तीन काउंटर रेगुलर चल रहे हैं। स्टेशन की टिकट वेंडिंग मशीन खराब है, लेकिन ऐप से ज्यादातर बुकिंग होने से टिकट के लिए यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। पेयजल, बैठक व्यवस्था सहित सभी तरह के इंतजाम दुरुस्त कर लिए गए हैं। सुरक्षा में आरपीएफ व जीआरपी का अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।

प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों का मैहर में स्टॉपेज

  1. 11055 एलटीटी-गोरखपुर, रात 3:15 पर मैहर आएगी।
  2. 11059 एलटीटी-छपरा, रात सवा 3 बजे।
  3. 12669 चेन्नई-छपरा, रात 8:45 बजे।
  4. 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर, दोपहर 3:25 बजे।
  5. 11045 कोल्हापुर-धनबाद, शाम 5:30 बजे।
  6. 15268 एलटीटी-रक्सौल, सुबह 10:50 बजे।
  7. 18205 दुर्ग-नवतनवा, सुबह 6 बजे।
  8. 18201 दुर्ग-नवतनवा, सुबह 6 बजे।
  9. 11037 पुणे-गोरखपुर, सुबह 11 बजे।
  10. 17610 पूर्णा-पटना, सुबह 10:50 बजे।
  11. 22103 एलटीटी-अयोध्या, सुबह 6:50 बजे।
  12. 18610 एलटीटी-रांची, सुबह 10:50 बजे।
  13. 22971 बांद्रा-पटना, दोपहर 3:25 बजे।
  14. 22131 पुणे-बनारस, सुबह 11 बजे।
  15. 15647 एलटीटी-गया, रात 12:55 बजे।
  16. 19045 सूरत-छपरा, दोपहर 2:30 बजे।
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story