मैहर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मुंबई भगाकर की थी जबरन शादी

Aaryan Puneet Dwivedi
14 Nov 2024 10:42 AM IST
minor raped in Rewa
x

रीवा जिले के मनगवां थानाक्षेत्र में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है.

मैहर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे जबरन शादी और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश के मैहर में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे जबरन शादी की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी का नाम रवि कुशवाहा (20) है। उसे नादान देहात थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

8 महीने से थी लापता

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 22 मार्च को घर से बकरी चराने गई थी और उसके बाद से लापता थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आखिरकार उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मुंबई ले जाकर की शादी

लगभग 8 महीने बाद पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला। पूछताछ में उसने बताया कि रवि कुशवाहा उसे अपहरण करके मुंबई ले गया था और वहां उससे जबरन शादी कर ली। इसके बाद वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर रवि कुशवाहा के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story