महाराष्ट्र

मुंबई के बांद्रा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, 14 घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

मुंबई के बांद्रा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, 14 घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
x
महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 4:40 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया

महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 4:40 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया. हादसे वाली जगह से 21 लोगों को निकाला गया. 14 घायलों को सांताक्रूज के वीएम देसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है. कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ और मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

न्यूज़ अपडेटिंग...

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story