महाराष्ट्र

दिल दहला देने वाली घटना, मुंबई में देखते ही देखते गड्ढे में समा गई पूरी कार, देखिये Video

दिल दहला देने वाली घटना, मुंबई में देखते ही देखते गड्ढे में समा गई पूरी कार, देखिये Video
x
Mumbai Car Viral Video: इस साल मानसून शुरुआत से ही भयानक रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है की इस साल पहले से ज्यादा बारिश होगी।मुंबई में पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाके जलमग्न हैं। मानसून की शुरुआत में ही बाढ़ जैसे हालात है।:

Mumbai Car Viral Video: इस साल मानसून शुरुआत से ही भयानक रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है की इस साल पहले से ज्यादा बारिश होगी।

मुंबई में पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाके जलमग्न हैं। मानसून की शुरुआत में ही बाढ़ जैसे हालात है।

ऐसे में यहाँ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई के घाटकोपर इलाके की एक सोसाइटी में कार ने जल समाधी ले ली। यहाँ एक नीले रंग की एसयूवी कार देखते ही देखते गड्ढे में समा गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस गड्ढे में कार गई है वो पुराना कुआँ है। जिसे मिट्टी से बुझा कर कंक्रीट से ढक दिया गया था।

लेकिन मुंबई में पिछले कई दिनों से तेज बारिश के कारण कंक्रीट का स्लैप टूट गया और कुआ फिर खुल गया। और यह घटना हो गई।

गनीमत यह थी की जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय कार के अंदर कोई नहीं था। और किसी तरह की मानव हानी नहीं हुई।

देखिये वीडियो :

Next Story