
- Home
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बस के डीजल टैंक में...
बस के डीजल टैंक में ब्लास्ट के बाद आग: 11 जिंदा जलें, 38 जख्मी, यवतमाल से मुंबई जा रही थी यात्री बस

बस के डीजल टैंक में ब्लास्ट के बाद आग: महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है. आयशर ट्रक और यात्री बस के बीच टक्कर होने से बस के डीजल टैंक में ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते देखते-देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई. इस हादसे में बस में सवार 11 लोगों की जिन्दा झुलसने से मौत हो गई है जबकि 38 लोग जख्मी हैं. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. यात्री बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी और शनिवार की सुबह 4.30 बजे वह हादसे का शिकार हो गई. कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई है.
45 से 50 लोग सवार थे
हादसा नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास हुआ. बस चिंतामणि ट्रेवल्स की थी. इसमें 45-50 लोग सवार थे. पुलिस उपायुक्त अमोल तांबे ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा है कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी.
चश्मदीद ने बताया- अचानक शोर की आवाज से उठे, दूसरा जीवन मिल गया
पूजा चव्हाण नाम की एक महिला यात्री ने बताया, मैं अपने दो बच्चों के साथ बस यात्रा कर रही थी. हम सो रहे थे तभी अचानक लोगों का शोर सुनाई दिया. बस के अगले हिस्से में आग नजर आई. इसके बाद हमने खिड़की से अपने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी. इसमें उनका हाथ झुलस गया है. हालांकि, इस कोशिश से मेरे दोनों बच्चे सेफ हैं. हमें दूसरा जीवन मिला है. अगर कुछ देर हो जाती तो हमारे साथ कुछ भी हो सकता था.'
खिड़की से कूदकर बचाई जान
वाशिम जिले के लोनी की रहने वाली अनीता सुकदेव चौधरी ने बताया कि जब मैं सो रही थी, बस और ट्रक में टक्कर हुई. मैं सीट से नीचे गिर पड़ी. इसके बाद बस के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगी. मैंने खिड़की से कूद कर जान बचाई. 20 मिनट बाद दमकल की गाड़ी यहां पहुंची.
यवतमाल के पिराजी सुभाष धोत्रे ने बताया कि मैं अपने चाचा-चाची के साथ कल्याण जा रहा था. सभी लोग सोए हुए थे. आग से चाचा जी काफी झुलस गए हैं. हालांकि, समय पर खिड़की से कूदने के कारण हम तीनों की जान बच गई.
बस के अगले हिस्से में ज्यादा जनहानि
ऐसा कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा जनहानि बस के अगले हिस्से में हुई. सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर यात्री सो रहे थे, इसलिए उन्हें भागने का मौका नही मिल सका. मरने वालों में बस का ड्राइवर और कुछ बच्चे भी शामिल हैं.
महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया है. घायलों को फ्री में इलाज करवाया जाएगा. शिंदे ने कहा- 3 लोगों को प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हादसे को गंभीरता से लिया जाएगा और इसकी जांच कराई जाएगी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




