
- Home
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई में निर्भया जैसी...
मुंबई में निर्भया जैसी दरिंदगी; 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, इलाज के दौरान तीसरे दिन मौत, दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया था

देश की मायानगरी मुंबई (Mumbai) में एक 30 वर्षीय महिला के साथ रात 3 बजे दिल्ली की निर्भया (Nirbhaya Gang Rape Case) जैसी दरिंदगी की गई है. महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) कर दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड (Rod in Private Part) डाल दी. वारदात के तीसरे दिन इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं इसमें कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ घटना मुंबई के साकीनाका (Sakinaka) थानाक्षेत्र में रात 3 बजे एक महिला के साथ दरिंदगी की गई है. पुलिस ने आज सुबह महिला को खैरानी रोड पर गंभीर हाल में बरामद किया था. पीड़िता के साथ प्रथमदृष्ट्या गैंगरेप होने की बात सामने आ रही है. वहीं बलात्कारियों (rapists) ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी है. जिसके चलते उसे इंटरनल और सीरियस इंजरी हुई है. उसे इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई है.
मुंबई DCP और एडिशनल पुलिस कमिश्नर साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं. आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन चौहान के रूप में हुई है. हाल ही में पुणे में भी एक सामूहिक बलात्कार का केस सामने आया था जिसमें 14 साल की बच्ची का 14 लोगों ने अलग अलग जगह गैंगरेप किया था.
CCTV खंगाल रही पुलिस
मुंबई डीसीपी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि, 'रात 3.30 बजे पुलिस कंट्रोल नंबर पर फोन आया था, कॉल पर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि खैरानी रोड पर एक महिला बेहोश पड़ी हुई है और खून से लथपथ है. जिसके बाद साकीनाका पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में जांच जारी है, इसलिए हम अभी सिर्फ इतना ही बता सकते हैं. हमने डॉक्टर के ओपिनियन के बाद FIR दर्ज की है और घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे की जांच के बाद मोहन चौहान(45) नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है.'
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




