महाराष्ट्र

MUMBAI में भारी बारिश का ORANGE ALERT जारी, सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित

MUMBAI में भारी बारिश का ORANGE ALERT जारी, सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित
x
Mumbai Weather Alert School Holiday 27 July 2023 News Update: मुंबई में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Mumbai Heavy Rain Orange Alert, School Holiday Update For 27 July: मुंबई में लगातार कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी। बारिश के चलते कई जगह में जल भराव हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ लेकिन कुछ देरी के साथ उपनगरीय रेल सेवाओं का परिचालन सामान्य रहा।

इसी बीच मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिये 'ऑरेंज अलर्ट' चेतावनी जारी की है। इस दौरान महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बहुत भारी से भी भारी बारिश हो सकती है।

Mumbai Heavy Rainfall Orange Alert

बुधवार सुबह जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, "मौसम विभाग ने मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। बता दें की विभाग ने 24 घंटों के दौरान 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।" ऑरेंज अलर्ट के बीच मुंबई और उपनगरों में सुबह से भारी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच 61.19 मिमी बारिश हुई, जबकि इसी अवधि में पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 34.53 मिमी और 40.68 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Mumbai Lakes Level Update

Mumbai School holiday Update For 27 July 2023

मौसम की स्थिति को देखते हुए संबंधित जिलों के अधिकारियों ने आज मुंबई के सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Next Story