महाराष्ट्र

Mumbai School Holiday 24 July 2023 Update | क्या मुंबई में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी है?

Mumbai School Holiday 24 July 2023 Update | क्या मुंबई में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी है?
x
Mumbai Weather Alert School Holiday 24 July 2023 News Update: मानसून इस समय देश भर में पीक स्थिति में हैं। देश के सभी राज्यों में झमाझम बारिश जारी है।

Mumbai Weather Alert School Holiday 24 July 2023 News Update: मानसून इस समय देश भर में पीक स्थिति में हैं। देश के सभी राज्यों में झमाझम बारिश जारी है। कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बता दें की महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र के विभिन्न जिलों सहित मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के जिलों, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में कल तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Mumbai Schools Closed Tomorrow?

मुंबई में मौसम विभाग ने हारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच कल स्कूल बंद रहने की संभावना है। हालाँकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यहाँ अलर्ट जारी

बता दें की मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे और रायगढ़ सहित महाराष्‍ट्र के सात जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कुछ स्‍थानों पर तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ब्‍योरा हमारी संवाददाता से। इस बीच रायगढ जिले के इरशालवाड़ी गांव में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल का बचाव अभियान जारी है। बुधवार रात यहां बडे़ भूस्‍खलन में 27 लोगों की मृत्‍यु हो गई थी।

Next Story