महाराष्ट्र

Mausam ki Jankari: मुंबई में मानसून ने दी जोरदार दस्तक, देश के उत्तरपूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश, कई शहर तरबतर

MP Flood News
x
Monsoon Update: तपती गर्मी के बीच राहत भरी खबर है और मुबंई समेत देश के उत्तरपूर्वी हिस्सों में मानसून आने के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है.

Heavy Rain In Mumbai: तपती गर्मी के बीच मुबंई समेत देश के उत्तरपूर्वी हिस्सों में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है वही मूसलाधार बारिश से कई शहर तरबतर हो गए है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही पूरे महाराष्ट्र में मानसून पहुंचेगा और 24 घंटे के अंदर अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे है।

सुबह से शुरू हुई बारिश

शनिवार सुबह से ही मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। वडाला इलाके में सड़कों पर जलभराव का संकट पैदा हो गया है। महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जैसे जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश हो सकती है।

तेजी से बढ़ रहा मानसून

आईएमडी ने जानकारी देते हुए कहा कि मानसून मुंबई सहित कोंकण के अधिकांश हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून समय पर मुंबई पहुंचा है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सप्ताहांत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी लेकिन 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

हवाओं से होती है मानसूनी बारिश

देश में सालाना 70 फीसदी बारिश मानसूनी हवाओं से होती है और इसे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माना जाता है। मानसून ने 29 मई को केरल में दस्तक दी थी और 31 मई से 7 जून के बीच दक्षिण और मध्य अरब सागर के क्षेत्र में पड़ने वाले राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story