महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: निर्दयी बनी मां, अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंककर तड़पते हुए औलादों की मौत देखती रही

महाराष्ट्र: निर्दयी बनी मां, अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंककर तड़पते हुए औलादों की मौत देखती रही
x
Maharastra Latest News: महाराष्ट्र के बोरवाड़ी गांव में मां ने अपने 6 बच्चों को मौत की नींद में सुला दिया।

Mother Throws 6 Children Into Well In Maharashtra: जन्म देने वाली मां जब अपने बच्चो के जान की दुश्मन बन जाएं तो फिर उनका रखवाला कौन होगा? यह सवाल उस समय लोगों के जेहन में उठ खड़ा हुआ जब दिन को दहला देने वाली एक घटना में निर्दयी बनी मां एक नही बल्कि अपने 6 बच्चों को एक-एक करके एक साथ कुंए में डाल दिया। उसकी निर्दयता यहां तक भी नही मरी और वह कुएं उपर बैठ कर बच्चों की तड़पते हुए मौत देखती रही।

5 लड़कियाँ और 1 लड़के की मौत

झकझोर देने वाली यह घटना देश के महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव से सामने आई है। जहाँ मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस सभी 6 शवों को बाहर निकाला है। मृतकों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है।

पुलिस ने महिला को किया अरेस्ट

6 बच्चो को मौत की नींद सुलाने वाली उक्त महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है।

महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला रात में अपने बच्चों को कुएं पर लेकर पहुंची और एक-एक करके उन्हे पानी में डाल दिया।

बच्चों की उम्र 3 से 10 वर्ष के बीच

मरने वाले बच्चों की उम्र से 3 से 10 वर्ष के बीच है। आरोपी महिला का नाम 30 वर्षीय रूना चिखुरी साहनी है, जबकि उसके मृतक बच्चों में रोशनी 10 वर्ष, करिश्मा 8 वर्ष, रेशमा 6 वर्ष, विद्या 5 वर्ष, शिवराज 3 वर्ष और राधा 3 वर्ष का शव पुलिस ने कुंए से बाहर निकाला है।

बताया जाता है कि बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।

घटना से पसरा मातम

एक साथ 6 मासूम बच्चों के शव पानी से बाहर आने के बाद गांव में मातम छा गया। हर किसी आँखों में आंसू भर आए तो निर्दयी बनी महिला को लेकर लोगों आक्रोश भी रहा।

Next Story