महाराष्ट्र

Maharashtra : कोविड सेंटर में आग ने मचाई तबाही, 14 मरीजों की मौत, पीएम ने जताया शोक

Maharashtra : कोविड सेंटर में आग ने मचाई तबाही, 14 मरीजों की मौत, पीएम ने जताया शोक
x
महाराष्ट्र (Maharashtra) :  राज्य के पालघर जिले संचालित कोविड केयर सेंटर में शुक्रवार को लगी आग ने तबाही मचाई हैं। जानकारी के तहत विरार वेस्ट में स्थित विजय वल्लभ कोविड सेंटर के आईसीयू में आग लगने से 14 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के समय आईसीयू में 15 मरीज थे, हादसे के समय अस्पताल में 90 मरीज भर्ती थे। 

एसी में शार्ट-सक्रिट से फैली आग

आग लगने की घटना शुक्रवार तड़के 3 बजकर 25 मिनट की है। बताया जा रहा है कि आईसीयू के एसी में शार्ट-सर्किट होने के कारण भड़क गई थी। आग पर एक घंटे के अंदर काबू पा लिया गया।

पीएम ने जताया शोक, सीएम जांच के दिए आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरार की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। उन्होने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंद ने कहा है कि जो भी जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 5- 5 लाख रुपए की मदद देने घोषणा की है।

नासिक में हुआ था गैंस कांड

महाराष्ट्र के ही नासिक में स्थित जाकिर हुसैन सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया। इसे रिपेयर करने में 30 मिनट का वक्त लगा और इतनी देर ऑक्सीजन सप्लाई रोक दी गई। इसके चलते 24 मरीजों की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र में कोरोना के 7 लाख एक्टिव केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 67,013 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 62,298 लोग रिकवर हुए और 568 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 40 लाख 94 हजार 840 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 33 लाख 30 हजार 747 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 62 हजार 479 की मौत हो गई है। 6 लाख 99 हजार 858 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Next Story