महाराष्ट्र

ब्लड कैंसर से पीडित हुई किरण खेर पति अनुपम खेर ने कहा.....

मुंबई। जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजना सांसद किरण खेर इस समय ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। किरण खेर का इलाज जारी हैं। मान जा रहा है कि इस गंभीर बीमारी को हराकर किरण खेर एक बार फिर वापस आयेंगी। 

मुंबई। जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजना सांसद किरण खेर इस समय ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। किरण खेर का इलाज जारी हैं। मान जा रहा है कि इस गंभीर बीमारी को हराकर किरण खेर एक बार फिर वापस आयेंगी।

अनुपम खेर ने दी जानकारी

किरण खेर के बीमार होने की जानकारी उनके पति अनुपम खेर ने दी है। अनुपम खेर का कहना है कि वह किरण इस समय मल्टीपल माइलोमा नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। मुम्बई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और कहा कि वह यह जानकारी इसलिए दे रहे हैं जिससे कोई भी अफवाह ना फेले। साथ ही अनुपम ने कहा कि वह चाहते हैं उनके चाहने वाले उनके जल्दी से स्वस्थ्य होने की कामना करें।

साथ ही अनुपम खेर ने कहा कि किरण खेर बहुत हिम्मती हैं। ऐसे में वह इस बीमारी को हराकर अवश्य वापस आयेंगी। साथ ही उन्होने बताया कि किरण का इलाज एक बेहतरीन डाक्टरों की टीम कर रही है। ऐसे में कोई शंका नही है कि किरण ठीक नही होगीं। वह बहत तेजी के साथ रिकवर कर रही है।

Next Story