महाराष्ट्र

Heavy Rainfall Alert In Mumbai: पानी-पानी हुई मुंबई, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

Heavy Rainfall Alert In Mumbai: पानी-पानी हुई मुंबई, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
x
मुुंबई / Mumbai News:  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून समय पर मुम्बई में दस्तक दे दिया है। मानसून की पहली बारिश में समूची मुम्बई पानी-पानी हो गई। पूर्व के अनुमान के मुताबिक बारिश से जहां मुम्बई वासियों को राहत मिली है तो वहीं कई लोगों के लिए यह बारिश आफत लेकर आई है।

Heavy Rainfall Alert In Mumbai: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून समय पर मुम्बई में दस्तक दे दिया है। मानसून की पहली बारिश में समूची मुम्बई पानी-पानी हो गई। पूर्व के अनुमान के मुताबिक बारिश से जहां मुम्बई वासियों को राहत मिली है तो वहीं कई लोगों के लिए यह बारिश आफत लेकर आई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून को मुंबई में बुधवार को दस्तक देने की संभावना जताई थी। तो वहीं मंगलवार को प्री मानसून की बारिश से शहर तर बतरत हो गया।

जर्जर इमारतों को खाली करने के आदेश

मुंबई के कई हिस्सों में बारिश जारी है। तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विभाग की इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जर्जर इमारतों को खाली कराने का आदेश दिया है।

इसके लिए पहले से चिन्हित इमारतों को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जर्जर इमारतों से लोगो को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया हैं। वही विभागीय आला अधिकारी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

कई इलाकांे में भरा पानी

प्री मानसूनी बारिश के बाद हरकत में आये प्रशासन ने व्यवस्था बनानी शुरू की। लेकिन वह ज्यादा काम नही कर पाये। तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जल भरावा को देखते हुए प्रशासन पानी निकालने की तैयारी में जुटा हुआ है।

जलभवार की निगरानी के लिए महा नगर पालिका की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आने वाले समय में और भी तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में प्र्रशासन को आलर्ट कर दिया गया है।

एमपी मे प्री मानसून की दस्तक

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश जारी है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर, देवास, सागर और जबलपुर में बारिश हो रही है। इंदौर में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

रीवा में हुई बारिश

मंगलवार शाम जिले का मौसम खराब रहा। रह-रह कर तेज हवाओ के लचने से मौसम बिगडने के आसार बने रहे। लेकिन मंगलवार को बारिश नही हुई। लेकिन बादलों का डेरा आसमान में बना रहा। वही सोमवार को शाम के समय तेज बारिश हुई। इस बारिश को मौसम विभाग प्री मानसून की बारिश मान रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story