महाराष्ट्र

विश्वास पर अविश्वास, किराना व्यापारी के नौकर ने कर दी मालकिन की हत्या....

ठाणे। एक किराना व्यापारी के नौकर ने उसके पत्नी की हत्या कर दी। जिस वक्त ओरोपी ने हत्या जैसे संगीन जुर्म को अंजाम दिया वह घर पर अकेली थी। आरोपी के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को कई जगह दबिस देने के बाद गिरफतार कर लिया है। और आरोपी ने हत्या के सम्बंध में जो बयान दिया उसे सुनने के बाद सभी के रोगटे खडे हो गये। ऐसे में माना जा रहा है कि यह नौकर का एकतरफा प्रेम है या मौकापरस्ती। वही इस घटना के बाद फिर एक वार विश्वास पर अविश्वास हुआ है।

जानकारी के अनुसार ठाणंे जिले के डोंबिवली के रहने वाले एक किराना व्यापारी की पत्नी की उसके नौकर ने हत्या कर दी है। बताया जाता है कि व्यापारी ने अपने नौकर को रविवार के दिन दोपहर के समय खाने पर बलाया था।

दोनो घर पर मौजूद थे। महिला ने खाना बनाया था। व्यापारी और उसकी पत्नी ने दोपहर के समय पार्टी करते हंुए शराब पी। लोग खाना खाने ही वाले थे कि व्यापारी को एक जरूरी फोन आ गया। वह थोडी देर में आने के लिए कह कर चला गया। इस दौरान महिला और नौकर के अलाव कोई नही था।

बताया जाता है कि इस दौरान आरोपी नौकर ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहा। लेकिन महिला को जैसे ही नौकर के इरादे का पता चला वह इसका विरोध करने लगी। और इस एकतरफा प्यार मे सफलता न पाने पर नौकर ने मालकिन की हत्या कर दी और फरार हो गया।

वही जब किराना व्यापारी जब घर लौटकर देखा तो वह दंग रह गया। महिला खून से लथपथ पडी थी। ऐसे में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश करने में जुट गई। मालिक के निशानदेही पर उसे झुग्गी से गिरफतार कर लिया है। एकतरफा प्रेम की बात आरेापी के बयान के बाद आया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Next Story