महाराष्ट्र

देश भर में कोरोना मचा रहा तांडव लेकिन नहीं सुधर रहे लोग, मुंबई के मार्केट में बड़ी संख्या में खरीदारी करते दिखे लोग, देखें Photos

देश भर में कोरोना मचा रहा तांडव लेकिन नहीं सुधर रहे लोग, मुंबई के मार्केट में बड़ी संख्या में खरीदारी करते दिखे लोग, देखें Photos
x
महाराष्ट्र ( Maharastra ): देश भर में पिछले एक साल में अब तक 1,62,114 लोगो ने कोरोना महामारी के कारण जान गवाई है। लेकिन अब भी कई लोग इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे है। महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग  मुंबई की दादर सब्ज़ी मंडी में खरीदारी करते दिखे। मुंबई देश का फाइनेंसियल हब है और अगर यहाँ कोरोना महामारी और फैली और अगर टोटल लॉकडाउन लगा तो इसका सीधा असर मुंबई समेत देश के हर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

महाराष्ट्र ( Maharastra ): देश भर में पिछले एक साल में अब तक 1,62,114 लोगो ने कोरोना महामारी के कारण जान गवाई है। लेकिन अब भी कई लोग इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे है। महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मुंबई की दादर सब्ज़ी मंडी में खरीदारी करते दिखे। मुंबई देश का फाइनेंसियल हब है और अगर यहाँ कोरोना महामारी और फैली और अगर टोटल लॉकडाउन लगा तो इसका सीधा असर मुंबई समेत देश के हर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। देश में कोरोना वायरस के 62.74% सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं। बात सिर्फ मुंबई की नहीं, पूरे देश में कई लोग बड़ी लापरवाही कर रहे है। हमे इस महामारी को गम्भीरता से लेना होगा। और गाइडलाइन्स का पालन करना होगा नहीं तो पूरे देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

दादर सब्ज़ी मंडी में उमड़ी भीड़ देखिये फोटोज :

वहीं देश भर में पिछले 24 घंटो में 56000 हजार नए मामले सामने आये हैं। 271 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,62,114 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,40,720 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,13,93,021 है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story