
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- पुलिस को परेशान करके...
पुलिस को परेशान करके युवक को बड़ा मजा आता था, अब हुआ ये हाल...

UP Police Helpline 112
लखनऊ। यूपी पुलिस (UP Police) ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक पर आरोप है कि वह यूपी पुलिस के इमरजेंसी हेल्पलाईन 112 (UP Police Emergency Helpline 112) पर फेक कॉल कर अपने मोबाईल को स्विच ऑपफ कर लेता था। पिछले एक माह से पुलिस आरोपी के कृत्यों से परेशान थी, लिहाजा आरोपी को पुलिस ने पकड़कर हवालात में डाल दिया है।
आरोपित पिछले एक माह से पुलिस के इमरजेंसी हेल्पलाईन नंबर 112 में एक्सीडेंट में मौत, दो पक्षों में मारपीट की गलत सूचना देकर अपने फोन को बंद कर लिया करता था।
मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं पास युवक दिव्य प्रकाश लखनऊ जिले के चिनहट थानाक्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता है। आरोपी ने 112 पर फोन करके 5 लोगों के एक्सीडेंट में मौत की फर्जी सूचना दी थी, इसके बाद युवक ने अपने मोबाईल को बंद कर लिया था।
पुलिस ने नंबर को सर्विलांस की तर्ज पर ट्रैक करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक, दिव्य प्रकाश को पुलिस को परेशान करने में मजा आता था। पुलिस को खाली बैठा देख उसे गुस्सा आता था। इसके चलते ही में फर्जी सूचना देने लगा। पिछले एक महीने से वह फर्जी सूचना दे रहा था।
घटना की फर्जी सूचना दी थी
पुलिस के मुताबिक, उसने सूचना थी कि चिनहट देवा रोड स्थित एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई है और भीड़ ने आगजनी कर दी है, इसके अलावा दो पक्षों में मारपीट हो गई है 12 लोग घायल हो गए हैं, इस तरीके की फर्जी सूचना देता था, जिसके बाद 112 नंबर पर कॉल करने के बाद फोन स्विच ऑफ कर लेता था।
लखनऊ पुलिस ने कहा कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग में 151 में चालान कर दिया है। आरोपी के पिता के मुताबिक, इसकी उल्टी-सीधी हरकतों से पूरा परिवार परेशान रहता था। ऐसा क्यों करता किसी को समझ में नहीं आता। कई बार समझाया जा चुका है, लेकिन मानता नहीं था।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




