लखनऊ

Lucknow Bus Accident: भीषण सड़क हादसा, फ्लाईओवर के नीचे गिरी बस 2 की मौत 10 घायल

Lucknow Bus Accident
x
Lucknow Bus Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे फ्लाईओवर के नीचे बस गिर गई और 2 लोगो की मौत हो गई।

Lucknow Bus Accident: लाल कुआं से फ्लाईओवर की तरफ जा रही बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के नीचे गिर गई। बुधवार देर रात हुए इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई वहीं 10 से अधिक यात्री घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बस से यात्रियों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले गई।

नोएडा जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के गाजियाबाद में सिहानी गेट थाना क्षेत्र में भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बस शिव टूर एंड ट्रेवल्स की बताई जा रही है। वह यात्रियों को लेकर नोएडा जा रही थी। तभी अचानक यह हादसा हुआ बस फ्लाईओवर के नीचे जा गिरी। रात के समय हुए इस हादसे में गनीमत यह रही की जहां पर यह हादसा हुआ वहां भीड़ नहीं थी। फिर भी माना जा रहा है कि बस के नीचे कुछ लोग दबे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है।

कांच तोड़कर निकले यात्री

बस के नीचे गिरने के बाद बस के अंदर फंसे यात्री खिड़कियों का कांच तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को सूचना देने के साथ बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में लग गए।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 10 एंबुलेंस को बुलाया गया। जैसे-जैसे घायल बस से बाहर निकलते गए उन्हें अस्पताल ले जाने में तनिक भी देरी नहीं की गई। सभी घायलों को एमएमजी जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story