लखनऊ

भाजपा सांसद की बहू ने किया आत्महत्या का प्रयास, काट ली नस, पूरे परिवार को बताया जिम्मेदार....

लखनउ। भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके पहले उसने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई और भाजपा सांसद की बहू को घर के पास ही गिरफतार कर लिया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने अपने ससुराल वालों के साथ ही पति से नाराज होकर हांथ की नस काट ली। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद की बहू ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जाता है कि सांसद की बहू ने आत्महत्या करने से पहलें रविवार देर रात सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल किया था। जिसमें उन्होने अपने पति के साथ ससुराल के लोगों पर आत्महत्या का कारण बताया था।

वीडियो की जानकारी होने के बाद पुलिस अंकिता की तलाश में लग गई। देर रात काकोरी में सांसद के घर के पास से पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो करीब 5 मिनट और दूसरा 3 मिनट का है। वीडियो में अंकिता ने अपेन पति को कहा कि मेरे मरने की वजह तुम हो। तुम आयुष, तुम्हारा परिवार, तुम्हारे पिता कौशल किशोर, मां जयादेवी और भाई विकास किशोर जिम्मेदार हैं। वहीं और भी कई बातें कहीं गई हैं।

Next Story