लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कम हो सकते हैं डीजल-पेट्रोल के दाम ? CM YOGI लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

UP Vridha Pension Yojana
x
उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल के दाम कम किये जा सकते है। मिली जानकारी के अनुसार CM YOGI इसको लेकर महत्वपूर्ण बैठक ले सकते हैं।

लखनऊ एक ओर समूचा देश महंगे डीजल पेट्रोल से परेशान है। तो वही बहुत जल्दी उत्तर प्रदेश में डीजल पेट्रोल के दाम घट सकते हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार शाम एक विशेष बैठक बुलाई है। ऐसे जानकारी मिल रही है कि बैठक में डीजल पेट्रोल के दाम कम करने पर विचार किया जा सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है किदआने वाले दिनों में डीजल-पेट्रोल के दाम अगर उत्तर प्रदेश में घटते हैं तो देश के अन्य प्रदेश सरकारों पर भी दाम कम करने का दबाव बढ़ जाएगा। वैसे भी बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रही है।

सीएम आवास पर होगी बैठक

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लोगों को डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम से राहत दिलवाने के लिए आज शाम सीएम हाउस में बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक मैं मुख्यमंत्री के साथ वित्त विभाग के अधिकारी चर्चा करेंगे। जानकारी यह भी मिल रही है की बैठक में जहां डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने पर चर्चा हो सकती है वही प्रदेश में जमाखोरी कालाबाजारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ कड़े निर्देश जारी कर सकते हैं।

कच्चे तेल की कीमत है ज्यादा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में देश में डीजल-पेट्रोल का भाव बढ़ना लाजमी है। हालत यह है कि देश में डीजल पेट्रोल नए रिकॉर्ड बना रहा है। 28 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल में ३५ पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

कहीं चुनाव का असर तो नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली बैठक में डीजल पेट्रोल के दाम कम करने जैसे विकल्प पर चर्चा होगी। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो गई। लोगों द्वारा कहा जाने लगा की कहीं चुनाव का असर तो अभी से नहीं दिखने लगा। देश की अन्य प्रदेशों में सरकारे डीजल पेट्रोल से करने की और कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में हो रही यह चर्चा लोगों के मन में चुनाव की ओर इशारा माना जा रहा है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story