लाइफस्टाइल

Zumba Dance workout: जुंबा डांस वर्कआउट होता है व्यायाम से अधिक फायदेमंद

Zumba Dance workout: जुंबा डांस वर्कआउट होता है व्यायाम से अधिक फायदेमंद
x
जुंबा डांस वर्कआउट करने से अधिक फायदा होता है। इससे मसल्स टोन होती हैं, फैट कम होना, कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

Zumba Dance workout: बॉडी को फिट (Fit) रखने के लिए अधिकतर लोग कई तरह के एक्सरसाइज (Exercise), मॉर्निंग वॉक, जिम जॉइन करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वर्कआउट लेकर आए हैं जो काफी दिलचस्प है। इस वर्कआउट का नाम जुंबा डांस वर्कआउट (Zumba dance workout) है। यह दूसरे व्यायाम से अधिक फायदेमंद होता है। इससे मसल्स टोन होती हैं, फैट कम होना, कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में जुंबा डांस वर्कआउट से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

मांसपेशियां मजबूत होती हैं (Muscles get stronger)



जुंबा वर्कआउट करने से तेज गति से शरीर मूव करता है। मांसपेशियों (Muscles) में रक्त प्रवाह अच्छा होता है और वह मजबूत बनती हैं।

बीमारियों से दिलाएं छुटकारा (Get rid of diseases)




जुंबा डांस फुल बॉडी वर्कआउट (Full body workout) कराता है। बॉडी का सारा तंत्र इसमें काम करता है। दिमाग से लेकर हाथ, पैर और शरीर के सभी अंग इस वर्कआउट में मेहनत करते हैं। जिससे शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है जो कई बीमारियों (Diseases) से दूर रखता है।

तनाव कम होता है (Stress is reduced)



जुंबा वर्कआउट करने से सेरोटोनिन हार्मोन (Serotonin hormone) का उत्पादन बढ़ता है। जिससे आपका मूड बेहतर होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। जिससे तनाव कम होता है।

ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है (Oxygen level rises)



जुंबा वर्कआउट करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा (Oxygen level) बढ़ती है और रक्त धमनियां स्वस्थ होती हैं। जिससे रक्त धमनियों में से खून का प्रवाह सही होता है एवं ब्लड प्रेशर की समस्या (Blood pressure problem) कम होती है।

मोटापा कम करने में (In reducing fat)



जुंबा वर्कआउट करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज (Exercise) होती है एवं शरीर से पसीने के साथ-साथ कैलोरी भी खर्च होती है। शरीर में जब कैलोरी खर्च होती है तो शरीर का एक्स्ट्रा फैट भी कम होने लगता है।

स्टेमिना में होती है बढ़ोतरी (Increase in stamina)



जुंबा वर्कआउट करने से स्टेमिना मजबूत (Stamina strong) होता है। क्योंकि इसमें लोग म्यूजिक की धुन पर शरीर को लगातार मूव कराते है जिससे स्टेमिना बढ़ता है।

Next Story