लाइफस्टाइल

Fish Oil का उपयोग जान रह जाएंगे हैरान, जरूर पढ़े ये खबर

FISH_OIL
x

FISH_OIL

फिश ऑयल (Fish Oil) से फेस मसाज कर स्किन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

गलत लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। 30 की उम्र के बाद ही स्किन में झुर्रियों की समस्या होने लगती है। फिश ऑयल (Fish Oil) से फेस मसाज कर स्किन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि फिश ऑयल को चेहरे पर ग्लो के लिए कैसे उपयोग करें।

फिश ऑयल

फिश ऑयल मछली के उत्तकों से प्राप्त किया जाता है। जो फैट का मुख्य स्रोत होता है। फिश ऑयल में दो ओमेगा-3 फैटी एसिड ईकोसापेन्टैनेनोइक और डोकोसाहेक्साएनोइक एसिड पाए जाते हैं। जिनका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। सेहत के साथ-साथ फिश ऑयल के उपयोग से चेहरे पर रेडिएंट ग्लो आता है।

झुर्रियों से पाएं छुटकारा

फिश ऑइल से फेस मसाज करके झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए फिश ऑयल की हफ्ते में दो से तीन बार मसाज करें। फेस पर फेस रोलर से भी मसाज कर सकते हैं। मसाज करने के आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।

फिश ऑयल से बनाएं फेस मास्क

फिश ऑयल का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले फिश ऑयल और शहद दोनों को सही मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह फेस मास्क ड्राइनेस और नॉर्मल स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

दाग-धब्बों से दिलाएं छुटकारा

कई बार त्वचा पर चोट के निशान और पिंपल्स के निशान बन जाते हैं। फिश ऑयल से इन निशानों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए प्रतिदिन फिश ऑयल को निशान वाली जगह पर लगाएं जिससे आपकी स्किन हिल होगी और एक समय बाद चोट एवं पिंपल्स के निशान गायब हो जाएंगे।

Next Story