लाइफस्टाइल

Dal Tadka Recipe: दाल में स्वाद का तड़का लगाने के लिए आप इन शानदार ट्रिक्स को अपना सकते है

Dal Tadka Recipe: दाल में स्वाद का तड़का लगाने के लिए आप इन शानदार ट्रिक्स को अपना सकते है
x
कुछ लोगो को सिंपल दाल तो वहीं बहुतों को तड़के वाली पसंद आती है।

Dal Tadka Recipe: भारतीय रसोई में दाल (Lentils) विशेष तौर पर बनाई जाती है और यह बेहद कॉमन फूड आइटम है। दाल बनाने के पीछे एक वजह इसके हाई प्रोटीन (High protein) मौजूद होना है। यही वजह है कि लोग घरों में दाल, चावल और घी का तड़का लगा कर खाना पसंद करते है। दाल को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट का बेस्ट सोर्स माना जाता है। वहीं घरों में दाल अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है अगर आप एक जैसी दाल खाकर बोरिंग महसूस कर रहे हैं, तो इसे बनाने के तरीके में कुछ चेंज कर कर दाल को बेहद स्वादिष्ट बना सकते हैं। कुछ लोगो को सिंपल दाल तो वहीं बहुतों को तड़के वाली पसंद आती है। तो चलिए जानते हैं कि आमतौर पर हम रसोई में दाल का तड़का कैसे लगाते हैं।

हींग और जीरे का तड़का (Asafoetida and cumin tempering)



अधिकांश लोग दाल (Dal) बनाने से पहले इसे भीगा कर रख देते हैं। अगर आप बिना प्याज लहसुन का तड़का (Onion Garlic Tadka) लगाकर दाल खाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दाल को उबालने से पहले इसमें थोड़ा सा टमाटर काट के डाल दें। दाल में हल्दी, नमक, पानी के साथ एक टमाटर काट कर कुकर में डाल दें। जब दाल पक कर तैयार हो जाए, तो इसके बाद आपको तड़का लगाना चाहिए। इसके लिए एक पैन में जरा सा तेल लेकर गर्म करें और इसमें जीरा (Jeera), हींग (Heeng) और खड़ी लाल मिर्च तोड़कर डाले और इसे सुनहरी होते तक फ्राई करते रहे।

ढाबा अंदाज में बनाई जाने वाली दाल (Dhaba-style dal)



वहीं बहुत से लोगों को ढाबे स्टाइल की दाल (ढाबा style dal) बेहद रास आती है। इसके लिए आपको दाल थोड़ा गाढ़ा रखना होगा। आपको एक पैन में सरसों का तेल (Mustard oil) को गर्म करना है और इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन की कलियां डाल दे। इसके साथ ही इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च भी डालें। जब यह अच्छे से तेल में फ्राई हो जाए तो इसमें थोड़ी सी कसूरी मेथी (Kasuri Methi) डालकर हाथ से मसलकर डाल दे। इसके बाद आपको पैन में दाल डालना होगा। अंत में आपको बारीक कटी हुई हरी धनिया डालकर दाल को गार्निश कर सकते है। वही अगर आपने दाल को सरसों का तेल से तड़का लगाया है तो ऐसे में दाल सर्व करने से पहले आप इसे गर्म कर ले और इसमें एक चम्मच घी डालकर चम्मच से चला दे।

प्याज से बेहद सिंपल अंदाज में तड़का (Very simple tempering with onions)



दाल बनाने का लोगों का अंदाज अलग-अलग होता है। यदि आपने ऐसा ठान लिया है कि आप सिर्फ प्याज का तड़का (Onion tempering) ही दाल में लगाएंगे। इसमें टमाटर बिल्कुल नहीं डालेंगे, तो ये भी आप की दाल को काफी स्वादिष्ट बना सकती है। लेकिन ऐसे में भी आपको जीरा और हींग डालना जरूरी होता है। इसलिए जीरा थोड़ा अधिक लेकर इसे अच्छे से तेल में भून ले वही हींग की मात्रा इतनी ले कि आपके आपके पूरे घर में खुशबू फैल जाए। सिंपल तड़का (Simple tempering) लगाने के लिए आपको सबसे पहले पैन में घी गर्म करना होगा। इसमें हींग, जीरा, खड़ी लाल मिर्च (Steep red chili) को तोड़कर डालना होगा। इसके ठीक बाद आपको प्याज काट कर डालना होगा और जब तक प्याज गुलाबी ना हो जाए तब तक इसे तेल में ही पकाते रहें। इसके बाद अंत में इसे दाल में मिलाकर सर्व करें और अपने स्वाद को और अच्छा बनाने के लिए आप इसमें नींबू की कुछ बूंदे और हरी धनिया बारीक काटकर डाल सकते हैं।

Next Story