लाइफस्टाइल

Wheat Nachos Recipe: स्वादिष्ट और हेल्दी गेहूं के आटे से बनायें नाचोज़ रेसिपी, बनाने का सही तरीका जानें

Wheat Nachos recipe
x
Wheat Nachos: गेहूं के आटे (Wheat Flour) से बनने वाली रेसिपी स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ में बहुत हेल्दी भी होती है।

Nachos Recipe: आज हम आपको मैक्सिकन स्नैक्स रेसिपी (Mexican Snacks Recipes) बनाने का परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं। यह रेसिपी बच्चों को बहुत पसंद आती है। मैक्सिकन स्नैक्स नाचोज बनाने की परफेक्ट विधि से बनाएंगे तो यह बहुत ही स्वादिष्ट और क्रैंची (Tasty And Crunchy Recipe) बनेगी। आपको बता दें कि यह गेहूं के आटे (Wheat Flour) से बनने वाली रेसिपी स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ में बहुत हेल्दी भी होती है। यह रेसिपी भी भारत में बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसे खाने के लिए लोग बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स में जाते हैं। हम आपको घर में ही इस रेसिपी को बनाने की सरल विधि यहां बता रहे हैं। Nachos Recipe को मेयोनीज और टोमैटो सालसा के साथ सर्व किया जाता है।

Wheat Nachos बनाने के लिए सामग्री (Wheat Nachos Ingredients)

1 कप गेंहू का आटा

1/4 कप बेसन

1/2 छोटी टी स्पून हल्दी पाउडर

1/2 छोटी टी स्पून अजवाइन

नमक स्वादानुसार

तेल। फ्राई करने के लिए

घर पर Nachos रेसिपी बनाने का आसान तरीका

● सबसे पहले आप एक बड़ा बर्तन लीजिए। अब आप इसमें गेंहू का आटा, बेसन, 1 टेबलस्पून तेल, पाउडर, अजवाइन और नमक को अच्छे से मिला लीजिए।

● अब आप इस मिक्सचर को टाइट गूंथ लीजिए। अब इस गुथे हुए आटे को 20 से 25 मिनट के लिए एक किनारे रख दीजिए।

● 20 से 25 मिनट हो जाने के बाद आप आटे को हाथ से अच्छी तरीके से मसल लीजिए।

● आटे की बड़ी-बड़ी लोई बनाइए।

● अब आपको इस आटे की लोई को चौकोर आकार में बेलना है। चाकू की सहायता इसे चौकोर शेप (Rectangular shape) में काट लीजिए।

● फिर इसे तिकोने आकार में काट लीजिए।

● आप कांटे की मदद से बीच-बीच में निशान बना लीजिए।

● इसी तरह सभी लोई को बेलकर काट लीजिए।

● अब गैस स्टोव के मध्यम (Medium) आंच पर कढ़ाई (Pan) रखिए। कढ़ाई थोड़ी देर में गर्म होने पर उसमें तेल डालिए। तेल के गर्म होकर खौलने पर, इसमें नाचोज डालकर सुनहरा (Golden) होने फ्राई करें।

● इस तरह सभी नाचोज को तल लीजिए।

प्लेट पर निकालकर गरमा गरम इसे टोमैटो सालसा, मेयोनीज, चटनी के साथ सर्व करें।

Next Story