लाइफस्टाइल

शादी या रिलेशनशिप के लिए बेस्ट ऐज गैप क्या होता है, जान लीजिये काम आएगा

शादी या रिलेशनशिप के लिए बेस्ट ऐज गैप क्या होता है, जान लीजिये काम आएगा
x
What's best age gap in a relationship: वैसे प्यार अंधा होता है उम्र नहीं देखता, लेकिन रिलेशनशिप में ऐज गैप बहुत मैटर करता है

What's best age gap in a relationship: ये इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजिये ऐज गैप का मैटर है और उसी को मानना है, मालूम है आपको यह नई मोडिफाइड शायरी बिलकुल पसंद नहीं आई होगी, लेकिन आपको ये आर्टिकल जरूर अच्छा लगेगा, कहते हैं ना प्यार अंधा होता है बिलकुल सच है प्यार में जात, धर्म, रंग और दूरी कतई मैटर नहीं करती लेकिन उम्र का बहुत असर पड़ता है, लोग अपने परफेक्ट पार्टर्नर की तलाश में उम्र को नज़रअंदाज कर देते हैं जबकि यही सबसे ज़्यादा ध्यान देने वाली चीज़ होती है

तो फिर रिलेशनशिप या फिर शादी में लड़का और लड़की के बीच कितनी उम्र का फासला होना चाहिए, मतलब कितना ऐज गैप चलता है और कितना परफेक्ट माना जाता है? ये सब आपको इधर मालूम पड़ जाएगा। अगर कोई 22 साल का है और वह 18 साल के शख्स को डेट करता है तो यार इतना चलता है, लेकिन कोई 38 साल का अधेड़ है और 23 साल के पार्टनर के साथ रहता है तो यह कुछ ज़्यादा ही हो जाता है। हां 23 साल के पार्टनर के लिए 26 साल वाला लवर परफेक्ट होगा।

क्या है परफेक्ट एज गैप

एक डेटिंग वेबसाइट है जिसका नाम है OKCuped उसके को फाउंडर क्रिस्चन रुडर ने हाल ही में एक रिसर्च की और यह पता लगाया कि कपल्स के लिए परफेक्ट ऐज गैप क्या होता है। जब बाद उम्र के फासले की होती है तो अलग-अलग उम्र में लड़कों और लड़कियों की सोच में काफी फर्क रहता है। महिलाओं को अक्सर उनकी उम्र से एक दो साल बड़े मर्द पसंद आते हैं. और मर्दों को उनकी उम्र से छोटी महिलाए अच्छी लगती हैं. महिलाओं को छोटा ऐज गैप सही लगता है जबकि मर्दों को अपनी उम्र से आधी महिला भी अच्छी लगती है।

कहने का मतलब है कि क्या मर्द ईमानदारी से अपने पार्टनर को चुनते हैं? रिसर्च की जो थ्योरी कहती है की एक परफेक्ट कपल वही होता है जिसमे दोनों की पसंद काफी मिलती जुलती है, जैसे फेवरेट खाना, फेवरेट फिल्म, टीवी शोज आदि,

तो तलाक की नौबत आती है

रिसर्च में पाया गया है कि जो महिलाऐं 30 साल की उम्र के बाद शादी करती है उनके पति के बीच उनकी उम्र में 10 साल का फासला रहता है, ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन ज़्यादातर ऐसे मामले सामने आये हैं. वहीं जिस कपल के बीच 5 साल से ज़्यादा ऐज गैप रहता है उनके तलाक की गिनिती भी काफी ज़्यादा है। हालांकि रिसर्च में यह भी कहा गया है कि उम्र से तलाक लेने का कोई बड़ा कनेक्शन नहीं है। यह सिर्फ आपकी पसंद नापसंद और आदतों पर निर्भर करता है।

तो सही ऐज गैप क्या है

कुछ पुरानी रिसर्च में ऐसा पाया गया है कि अगर कोई मर्द 25 साल का है तो वह उस उम्र में भी बच्चों जैसा व्यव्हार रखता है जबकि 21 साल की महिला उस मर्द से सोचने-समझने में ज़्यादा आगे रहती है, ऐसा कहा जाता है कि शादी के मामले में लड़की की उम्र लड़के से 5 साल तक कम होनी चाहिए। वैसे शादी और रिलेशनशिप में उम्र की कोई सिमा का निर्धारण तो नहीं है लोगों को अपने पार्टनर को चुनने के लिए पूरी आज़ादी है। यहाँ बात सिर्फ परफेक्ट ऐज गैप ही हुई है



Next Story