
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- कम समय में भी पैसे डबल...
कम समय में भी पैसे डबल करने के हैं कई माध्यम, जाने तरीका...

कम समय में भी पैसे डबल करने के हैं कई माध्यम, जाने तरीका...
वर्तमान समय को लोग आर्थिक युग भी कहा जाता है। क्योंकि इस समय हर कोई पैसा कमाना और उसे एकत्र कर बड़ा आदमी कहलाना चाहता है। ऐसे हर कोई यही सोचता है कि उसके द्वारा कमाए गये रूपये अगर किसी ऐसी जगह इनवेस्ट किया जाय जिससे पूजी भी सुरक्षित रहे और कम समय में पैसा भी डबल हो जाय।
आज के समय में भी कई ऐसे माध्यम हैं जिनके माध्यम से हम अपने पैसे को कम समय में डबल कर सकते हैं। ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि हमें यह पता हो कि वहां पैसा डबल करने में कितना समय लगेगा। एक समय ऐसा था जब कहा जाता था कि पोष्ट आफिस में पैसा रख दो उसमें व्याज ज्यादा मिलेगा। वहीं बाद में पता चला कि किसान विकास पत्र एक ऐसी एफडी है जिसमें पैसा कम समय में डबल हो जाता है। लेकिन आज ऐसा नही है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि वह कौन सा माध्यम है जिसके द्वारा पैसे को कम समय में डबल किया जा सकता है।
वही सबसे आवश्यक बात तो यह है कि हमें पैसा इन्वेस्ट करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम केवल समाचार में छपी बातों पर पूर्णरूपेण विश्वास न करें। ये समाचार मार्गदशन का कमा कर सकते हैं लेकिन आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए स्वयं ही संघर्ष करना पडेगा। इसी तहर कोई भी इनवेसमेंट करने से पहले सम्बंधित बैंक या संस्थान ने इसके जोखिमो के बारे में जानकारी एकत्र करलें।
किसान विकास पत्र एक ऐसा माध्यम है कि जहा पहले तो सबसे ज्यादा व्याज मिलता था लेकिन अब 1 अप्रैल 2020 के बाद से किसान विकास पत्र में सालाना 6.9 प्रतिशत ही ब्याज मिलता है। ऐसे में अगर कोई एक लाख रूपये जमा करता है तो उसे दो लाख होने में करीब 10 वर्ष लग जाएंगे। वहीं बात अगर पोष्ट आफिस में संचालित एनएससी की है तेा वहां 8 प्रतिशत ब्याज मिलता है। ऐसे में अगर यहां पैसा लगाया जाता है तो एक लाख को डबल होने में करीब 9 वर्ष लग सकते हैं। लेकिन पैसा व्यय करने से पहले उसके बारे में बारीकी से जानकारी लें।
शेयर मार्केट में निवेश काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसके बारे में जानकारी होने के बाद भी पैसा लगाना लाभप्रद होगा। कहा तो यहां तक जता है कि शेयर मार्केट में कुछ ही समय में पैसा डबल से भी ज्याद हो सकता है लेकिन हम आपको बता दें जहां फायदा ज्यादा होता है वहां रिस्क भी उतना ही होता है। इसलिए सम्हल कर पैसा लगाना सबसे फायदेमंद है।




