लाइफस्टाइल

घर के पास रातरानी का पौधा लगाने के हैं कई चमत्कारी फायदे, जानिए

घर के पास रातरानी का पौधा लगाने के हैं कई चमत्कारी फायदे, जानिए
x
घर के पास रातरानी का पौधा लगाने ने कई फायदे मिलते है। आइये जानते हैं इनके बारे में..

रातरानी के फूल बेहद ही सुगंधित होते हैं। इसकी खुशबू दूरदराज क्षेत्रों में फैल जाती है।इसके पुष्प छोटे-छोटे गुच्छे में होते हैं रातरानी रात के समय खिलते हैं, और सुबह के समय सिकुड़ जाते हैं। इसीलिए इसे रातरानी का पौधा कहते हैं। रातरानी का पौधा एक सदाबहार झाड़ी वाला 30 फुट का लंबा हो सकता है। इसकी पत्तियां सरल, संकीर्ण, चाकू की भांति लंबी चिकने और चमकदार पाई जाती हैं। फूल एक दुबला ट्रूकॉलर जैसा ही हरा और सफेद होता है। चलिए इसके चमत्कारिक फायदे बारे में जानते है।

1.रातरानी के फूल वर्ष में 5 या 6 बार ही आते हैं। हर बार 7 से 10 दिन तक अपनी खुशबू बिखेर कर बहुत ही शांति और खुशबूदार वातावरण अपने आसपास बना देते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह पौधा वास्तु दोष को दूर करता है।

2.रातरानी की सुगंध लेने से जीवन के सारे संताप खत्म हो जाते हैं। सभी प्रकार के मानसिक तनाव कम होने लग जाते है।स्नायु रोग में रातरानी का पौधा और इसका फूल दोनों ही बेहद फायदेमंद होता है ।इसकी सुगंध मात्र लेने से सभी प्रकार की चिंता ,भय और घबराहट आदि मिट जाता है। इसकी सुगंध के आगे कोई भी पौधा टिक नहीं सकता।

3.महिलाओं को गजरा पहनने का शौक होता है। इसके लिए वह रातरानी और चमेली के फूलों से ही गजरा बनाती है। बालों में गजरा बेहद ही खूबसूरत लगता है। इस गजरे को लगाने से महिलाएं काफी प्रफुल्लित और आनंदित रहती हैं।

4.रातरानी के पुष्प से इत्र का निर्माण होता है। मानसिक तनाव को कम करने और अच्छी सेहत के लिए आपको इसे अपने बेडरूम में और नहाने समय इसकी सुगंध लेना लाभकारी होता है।इसकी सुगंध मात्र से मस्तिष्क में हो रहा दर्द खत्म हो जाता है। सुबह के समय रातरानी के सुगंधित जल से नहाने से शरीर में दिन भर ताजगी महसूस होती है ।और पसीने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है ।

5.रातरानी की सुगंध से मन और मस्तिष्क पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।इससे आपकी सोच पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

आर्टिकल: मोनिका त्रिपाठी

Next Story