
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- अश्लेषा नक्षत्र में...
अश्लेषा नक्षत्र में सूर्य का गोचर आज, इन राशियों की करेंगे आर्थिक स्थिति बेहतर

ज्योतिष में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन काफी अहम माना गया है। हिन्दू पंचांगों की माने तो बीते 6 जुलाई को सूर्य पुर्नवसु नक्षत्र में गोचर कर रहे थे। तदुपरांत 20 जुलाई को सूर्य पुष्य नक्षत्र में गोचर किया। सूर्य का यह परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि तक में काफी असर देखने को मिला। तो वहीं अब सूर्य 3 अगस्त तक पुष्य नक्षत्र में रहने के बाद 4 अगस्त से अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। खास बात यह है कि इस नक्षत्र में पहले बुध गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य एवं बुध का गोचर 4 राशियों के लिए शुभ फल देने वाला हैं। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र की माने तो मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त महीना काफी शुभ रहने वाला हैं। अश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। करियर में भी सफलता के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
ग्रहों के चाल परिवर्तन से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली हैं। आय में वृद्धि होगी, निवेश में फायदा मिलेगा। व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों द्वारा इस माह लगन से किया कार्य सफलता दिलाएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में कई शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
तुला राशि
इस राशि के जातकों को वाहन सुख मिलेगा। कोई भी नया काम करना शुभ रहेगा। बुध एवं सूर्य का यह गोचर शुभ परिणाम देने के साथ ही सम्पत्ति में लाभ भी दिलाएगा।




