लाइफस्टाइल

Sunela Stone Benefits : पुखराज की जगह इस रत्न को धारण करने से धन-धान्य में होती है बढ़ोत्तरी

Manoj Shukla
10 Aug 2021 8:20 AM GMT
Sunela Stone Benefits : पुखराज की जगह इस रत्न को धारण करने से धन-धान्य में होती है बढ़ोत्तरी
x
Sunela Stone Benefits : पुखराज रत्न काफी कीमती रत्नों में से एक हैं। ऐसे में अगर आप इसे धारण नहीं कर पा रहे हैं तो इसकी जगह आप सुनहला रत्न को धारण कर सकते हैं।

Sunela Stone Benefits : पुखराज एक कीमती रत्न है। जिसे हर कोई धारण नहीं कर पाता हैं। पुखराज रत्न को भगवान बृहस्पति का रत्न माना जाता हैं। मान्यता है कि इसे धारण करने से मान सम्मान में वृद्धि, धन-धान्य में वृद्धि होने के साथ ही बृहस्पति ग्रह मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में ज्यादा कीमत होने के चलते आप अगर इसे धारण नहीं कर पा रहे हैं तो आप इसकी जगह सुनहला रत्न को धारण कर सकते हैं। यह पुखराज का उप रत्न है। इस रत्न को भी पुखराज की तरह ही प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में चलिए इस रत्न के बारे में जानते हैं विस्तार से।

सुनहला रत्न के लाभ

ज्योतिष शास्त्रों की माने तो सुनहला रत्न को धारण करने से मान-सम्मान में वृद्धि, आय में वृद्धि होती है। इस रत्न को पुखराज के उप रत्न के रूप में धारण किया जाता है। पीले कलर का यह रत्न करियर एवं बिजनेस में लाभ दिलाता है। अगर काम में सफलता नहीं मिल रही हो तो विद्वानों के मतानुसार इस रत्न को धारण किया जा सकता है। कहा जाता है कि इस रत्न को धारण करने से बुद्धि में विकास होता है। जिससे व्यक्ति आर्थिक तंगी से निकलने में सफल होता है। उसे व्यापार एवं हर क्षेत्र में तरक्की मिलने लगती है।

ऐसे पहने

चूंकि यह रत्न बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता हैं। इसलिए इसे गुरूवार के दिन दाए हाथ की तर्जनी उंगली में धारण करना चाहिए। इस रत्न को सोने अथवा पंच धातु में जड़वाकर पहनना चाहिए। रत्न को धारण करने से पूर्व तांबे की कटोरी में गंगाजल, तुसली के पत्ते, गाय का कच्चा दूध, शहद व घी का घोल तैयार कर अंगूठी को उसमें डाल दें। तदुपरांत 108 बार ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जाप करण धारण कर लें।

रिपोर्ट्स की माने तो यह रत्न 125 रूपए से 400 रूपए प्रति कैरेट मिल जाता हैं। इस रत्न की कीमत क्वालिटी के आधार पर बढ़ती है। बता दें कि रत्न को धारण करने से पूर्व ज्योतिष की सलाह अवश्य लें।

Next Story