लाइफस्टाइल

Relationaship Tips: लड़कों की इन आदतों पर दिल दे बैठतीं हैं लड़कियां, जानें

How to impress a girl
x
Relationship Advice: लड़कियां लड़कों में कई बातें नोटिस करती हैं हर लड़कों को ये बातें जरूर जानना चाहिए की ऐसा क्या है जो किसी खास व्यक्ति की नजर में एक ही इंसान को पसंदीदा और नापसंद बना देता है।

How To Impress Girls: लड़कियों को इम्प्रेस करने की के लिए लड़के कई बार गलतियां करते हैं और ये बात लड़कों को पता भी नहीं चलती है, लेकिन इसका गलत प्रभाव लड़कियों पर पड़ता है जो की काफी छोटी- छोटी चीजें नोटिस करती हैं। कई लड़कों को लड़कियों से बात करने में घबराहट होती है जिस कारण वे अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं जिस कारण वे अपने पसंदीदा व्यक्ति को अपना नहीं बना पाते हैं. लड़कों की गलतियों के कारण लड़कियां कई बार नाराज भी हो जाती हैं। गर्ल्स आपकी ड्रेसिंग से लेके बहुत सी बातें आपने में नोटिस करती हैं जिनमे आमतौर पर लड़के गलतियां करते हैं अतः आज आपको इन मिस्टेक्स के बारे में बताने जा रहें है जो आपको नहीं करना है। और साथ ही वे आदतें भी शामिल हैं जो की लड़कियों को आपका दीवाना बना देती हैं;

Attractive Habbit For Men

सेन्स ऑफ ह्यूमर

Sense Of Humour: हंसमुख स्वभाव के लोग हर किसी को पसंद आते हैं वे जहाँ जाते है अपनी बातों से सभी को दीवाना बना लेते हैं, अतः आप जब भी किसी से बात करें हमेशा अपने चेहरे पर एक मुस्कान जरूर रखें। आपने मुस्कुराते हुए छोटे बच्चों को देखा होगा वे कितने अच्छे लगते हैं। हमेशा खुश रहने वाले लोग काफी जोशीले होते हैं और वे लड़कियों को काफी अट्रैक्टटिव लगते हैं। इसके विपरीत दुखी व निराश व्यक्ति से कोई भी दोस्ती नहीं करना चाहता है। इस सन्दर्भ में आचार्य चाणक्य ने भी कहा है की- उत्साही व्यक्ति के शत्रु भी मित्र बन जाया करते हैं, व उत्साहहीन व्यक्ति के मित्र भी शत्रु बन जाया करते हैं।

कॉन्फिडेंट बनें

Be Confident: कई लड़के लड़कियों के सामने शर्मीले होते हैं और वे आत्मविश्वास (Confidence) के साथ अपनी बात नहीं बोल पाते हैं। लड़कियाँ ऐसे लड़कों को पसंद की बात तो दूर बल्कि उन्हें भाव भी नहीं देती हैं। अतः शर्म को छोड़कर अपनी बात को रखना शुरू कीजिये धीरे-धीरे आप खुद ही कॉन्फिडेंट महसूस करने लगेंगे।

ड्रेसिंग सेन्स

Dressing Sense: अगर आपका ड्रेसिंग सेन्स कमाल का है तो इससे केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि सभी प्रभावित होते हैं। क्योंकि सबसे पहले लोग आपके कपड़ो और जूतों को देखते हैं शायद आप भी दूसरों में ये चीजें नोटिस करते होंगे। अच्छे कपड़ों में आप कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं, अतः हमेशा लेटेस्ट ट्रेंड के साथ जाएँ अतरंगी ड्रेसिंग को अवॉयड करें।

हाइजीन का रखें ध्यान

Hygiene: हमेशा खुद को साफ-सुथरा रखना चाहिए व शरीर से अच्छी स्मेल आनी चाहिए। खुद के साथ अपनी चीजों जैसे की अपना रूम, बाइक और जिन भी चीजों का इस्तेमाल करते हैं उसे साफ रखने के साथ अच्छी तरीके से रखना आपको अट्रैक्टिव दिखाता है, लापरवाह लोग किसी को पसंद नहीं आते तो लड़कियों को कैसे पसंद आएंगे।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story