लाइफस्टाइल

Parenting Tips: 5 से 10 साल के बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें, सबसे अलग दिखेंगे आपके बच्चे

Parenting Tips: 5 से 10 साल के बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें, सबसे अलग दिखेंगे आपके बच्चे
x
Parenting Tips: बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज भी उन्हें सिखाई जाए जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास अच्छी तरह से हो सके।

How to Be a Modern Parent: बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह से हो हर पेरेंट्स यही चाहता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज भी उन्हें सिखाई जाए जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास अच्छी तरह से हो सके। हर माता-पिता को अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ इमोशनल और मेंटल तरह से मजबूत बनाना चाहिए। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको अपने बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए:

सिखाएं पर्सनल हाइजीन के बारे में

बच्चों को पर्सनल हाइजीन (Personal Hygiene) के बारे में जानकारी देना बेहद जरूरी है। बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ये बातें अपने बच्चों को जरूर सिखाएं। 5 से 10 वर्ष के बच्चे को जरूर पता होना चाहिए टॉयलेट इस्तेमाल करने का सही तरीका, नहाने का तरीका, टॉयलेट के बाद हाथ धोने का सही तरीका। पर यह सब जानकारी एक पेरेंट्स के तौर पर आप उसे दें।

म्यूजिक और डांस

शरीर के साथ मन के लिए म्यूजिक और डांस (Music And Dance) बेहद जरूरी है। इस तरह की एक्टिविटी को सीख कर बच्चा फिजिकली फिट रहता है। म्यूजिक से न्यूरोफंक्शन सही से काम करते हैं। इसलिए पढ़ाई लिखाई तो जरूरी है साथ में ये एक्टिविटीज भी बच्चों के लिए काफी जरूरी है।

अपने बच्चों से करवाएं गार्डनिंग

अगर अपने बच्चे को एक बेहतर इंसान के रूप में तैयार कराना है तो आपको अपने बच्चों को गार्डनिंग (Gardening) जरूर सिखानी चाहिए। इस तरह से बच्चे मेहनत करना सीखेंगे और उनके मन में पौधों के प्रति प्रेम भी पैदा होगा। पौधों को बड़े होने में समय लगता है इसलिए गार्डनिंग से बच्चों में धैर्य जैसे गुण भी आते हैं।

योग करना सिखाएं

योग (Yoga) करने से बच्चे शारीरिक रूप से फिट रहते हैं, इसलिए 5 साल की उम्र से ही अपने बच्चों को योग करना सिखाना चाहिए, ताकि उनका स्वास्थ्य सही रहे और उनका इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम करें।

Next Story