लाइफस्टाइल

मेरी कहानी: मेरी पत्नी सिर्फ एन्जॉय करना चाहती है, बच्चे पैदा करने की बात करो तो बवाल मचा देती है, फटाफट जाने फिर क्या हुआ

My wife just wants to enjoy
x

My wife just wants to enjoy

Relationship Tips: महिलाओं को जननी कहा गया है। जननी का अर्थ पैदा करने वाली। जननी की उपमा महिलाओं के साथ ही धरती को भी दी गई है।

my wife doesnt want to be pregnant: महिलाओं को जननी कहा गया है। जननी का अर्थ पैदा करने वाली। जननी की उपमा महिलाओं के साथ ही धरती को भी दी गई है। धरती से अन्न पैदा होता है तो महिलाएं वंश वृद्धि के लिए बच्चे पैदा करती हैं। लेकिन आजकल की कई महिलाएं कई तरह की भ्रांतियों में फंसकर समय पर बच्चा पैदा करने से कतराती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें पति चाहता है कि उसकी बीवी बच्चा पैदा करें लेकिन पत्नी पति की अपनी इस बात को टाल रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झिगझिग हो रहा है। आइए जाने कारण और उसके उपाय।

पत्नी नहीं चाहती बच्चा, पति चाहता है

पति-पत्नी के मिलन का प्रमाण उसकी अपनी औलाद होती है। यह दोनों के संसर्ग से ही संभव है। अगर एक पक्ष चाहे पत्नी हो या पति अगर बच्चा नहीं चाहता है तो क्या बच्चा पैदा करना संभव है। अकेले बच्चा पैदा करना ना पति के बस में है ना ही पत्नी के। इसके लिए दोनों का परस्पर सहयोग आवश्यक है।

होता है अनावश्यक विवाद

पति बता रहा है कि सिर्फ बच्चा पैदा करने की बात को लेकर पति पत्नी के बीच अनावश्यक विवाद चल रहा है। लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। इसके बाद भी पत्नी बच्चे के लिए राजी नहीं हो रही है। ऐसे में समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्या किया जाए।

वहीं पति का कहना है कि बच्चा पैदा करने का नाम लेते ही उसकी पत्नी बहाने बनाने लगती है। कई बार तो प्रेम से बच्चा पैदा करने की बात टाल जाती है। अगर उसे कोई शारीरिक समस्या है तो वह अपने पति से बता सकती है। जिससे उसका हल निकाला जा सके। लेकिन वह कुछ करने के लिए तैयार नहीं है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस समस्या का क्या हल हो सकता है?

जैसा कि पहले ही कहा गया है कि बच्चा पैदा करना किसी एक के बस की बात नहीं है। पति पत्नी के आपसे संसर्ग के बाद बच्चे का जन्म होता है। बच्चा पैदा करने के लिए दोनों को मानसिक और रूप से तैयार होना चाहिए। लेकिन इस समस्या से कैसे बाहर निकला जाए इसके लिए गहन विचार करने की आवश्यकता है।

पत्नी से बात करना रहेगा उपयुक्त

इस संबंध में सबसे अहम बात पति-पत्नी का आपसी प्रेम, एक दूसरे की भावनाओं की कद्र और एक दूसरे का भरपूर सम्मान करना है। इस मामले में किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी मामले को और अधिक बिगाड़ सकती है।

पति को बिल्कुल भी निराश नहीं होना चाहिए पत्नी उसकी बात मान कर बच्चा पैदा नहीं कर रही है। साहस और धैर्य रखें अवश्य ही एक ना एक दिन पत्नी अवश्य बच्चा पैदा करने के लिए राजी होगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि हर महिला मातृत्व सुख चाहती है।

हो सकता है कि अभी आपकी पत्नी शारीरिक रूप से आपको तैयार जरूर दिख रही है लेकिन शायद वह मानसिक रूप से तैयार ना हो। ऐसे में उन्हें मानसिक तौर पर तैयार करने की जवाबदारी पति की हो जाती है।

पत्नी से बात करना उसे समझाना साथ ही उसे समझना भी बहुत आवश्यक है। जैसे-जैसे पति पत्नी के बीच इस मामले को लेकर चर्चा शुरू होगी अवश्य ही किसी न किसी नतीजे पर जाकर रुकेगी।

अगर महिला इस चर्चा में शामिल भी नहीं होना चाहती तो इसके लिए धैर्य पूर्वक इंतजार करना चाहिए। अवश्य ही एक न एक दिन वह बात करने के लिए राजी होगी। और अगर बात शुरू हो जाती है तो वह किसी न किसी नतीजे तक अवश्य पहुंचेगी।

सौ: NBT

Next Story