
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- बढ़ते तनाव को कम करता...
बढ़ते तनाव को कम करता है संगीत, याददाश्त बढ़ाने में है सहायक

बढ़ते तनाव को कम करता है संगीत, याददाश्त बढ़ाने में है सहायक
शादी के साथ ही हर उत्सव में संगीत का आयोजन किया जाता है। संगीत उत्सवों का परिचायक होता है। इससे मन प्रसन्न और दिमाग शांत होता है। वही एक शोध में यह बात सामने आई है कि संगीत तनाव को कम करने में कफी हद तक सहायक है। वहीं संगीत सुनने से याददाश्त भी बढ़ती है। इसके लिए आवश्यक है कि हम ऐसा संगीत सुने जो दिल तथा दिमाग को शांति पहुंचाए। उत्तेजक संगीत से बचना चाहिए।

अगर मन चाहे संगीत का उपयोग हम करते हैं तो कई तरह की बीमारी से भी बचाव करती है। या यूं कहें कि संगीत अप्रत्यक्ष रूप से रोगी के इलाज में भी सहायक होता है। संगीत से जब मन को प्रसन्न और दिमाग शांत होता है तब रोगी में रोग से लडने की एक अदभुद शक्ति उत्पन्न होती है। यही शक्ति रोग से लडती है और रोगी जल्दी स्वस्थ होता है। आज के समय में कई संगीत के माध्यम हैं जिनका उपयोग उत्सवों में किया जाता है। कई जगह तो तेज आवज में बजने वाले यंत्रो का उपयोग होता है जो कई बार मन तथा दिमाग को अशांत कर देते हैं। देखा गया है कि तेज आवाज में बजने वाले संगीत से उत्तेजना में कई बार लोग विवाद भी कर बैठते हैं। लेकिन इसके लिए संगीत को दोष नही दिया जाता है।

संगीत का उपयोग पुरातन काल से हो रहा है। राज महाराज अपना तनाव कम करने के लिए संगीत का सहारा लेते थे। देश विदेश के संगीतज्ञ राजा के यहां अपनी कला का प्रदर्शन कर मन चाहा ईनाम पाते थंे। कई राजा तो संगीतज्ञों केा रत्न के रूप में अलंकृत करते थे। संगीत की साधना करने वालों में दो खास विशेषताएं पाई जाती हैं। एक तो वह शोरगुल के बीच भी उनकी एकाग्रता भंग नही होती है। वह तेज ध्वनि में बिना विचलित हुए बात सुनकर जावाब सवाल कर सकते हैं। वहीं दूसरी विशेषता है कि कि इनकी याददाश्त बाफी तेज होता है। बच्चो के लिए संगीत बहुत ही उपयोगी होता है। संगीत सीखने वाले बच्चों में संगीत के साथ ही हर क्षेत्र में सीखने की क्षमता विकसित होती है। जो उन्हे सफलता दिलाती है। संगीत से बच्चों में एकाग्रता बढती है। यहां तक की 9 माह के शिशु में संगीत से वाणी प्रसंसकरण में सहायक होता है।




