लाइफस्टाइल

Modak Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर मोदक, जानें मोदक बनाने की रेसिपी

Modak Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर मोदक, जानें मोदक बनाने की रेसिपी
x
Ganesh Chaturthi Modak Recipe: अधिकांश लोग भगवान के लिए भोग घर पर ही बनाना पसंद करते हैं, इसलिए हम आपको घर पर आसानी से बनने वाले मोदक कि रेसिपी बताने जा रहें हैं।

Ganesh Chaturthi Modak Recipe: मोदक भगवान गणेश की प्रिय मिठाई है हमेशा से ही भगवान गणेश (Bhagwan Ganesh) को मोदक चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों में भी इस मिष्ठान का वर्णन मिलता है। आजकल बाजार में कई तरह के मोदक मिलते हैं जैसे कि स्टीम्ड मोदक, चॉकलेट मोदक, फ्राइड मोदक और ड्राई मोदक भी आते हैं। इसे सबसे प्राचीन व्यंजन कि सूची में रखें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। और यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट भी होता है। कहते हैं अगर कोई भगवान गणेश को एक हजार मोदक अर्पित करता है तो भगवान गणेश काफी प्रसन्न होते हैं, हालांकि यह मान्यता है और इसके साथ ही यह भी माना जाता है भगवान गणपति को 21 मोदक चढ़ाने पर भी उनका पेट भर जाता हैं। चूंकि अधिकांश लोग भगवान के लिए भोग घर पर ही बनाना पसंद करते हैं और भाप पर बनें स्टीम्ड मोदक सबसे अधिक लोकप्रिय भी हैं, इसलिए हम आपको मोदक बनाने की आसान विधि बताने जा रहें हैं;

मोदक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Modak Ingredients: मोदक के लिए दो प्रकार कि सामग्री कि आवश्यकता होती है पहला भरावन के लिए और दूसरा शेल बनाने के लिए।

भरावन के लिए:

  • 1 कप नारियल कद्दूकस,
  • 1 कप गुड़ कद्दूकस,
  • एक चुटकी जायफल
  • एक चुटकी केसर

शेल तैयार करने के लिएः

  • 1 कप पानी
  • 2 टी स्पून घी
  • 1 कप चावल का आटा

मोदक बनाने की विधि

Modak Recipe: 1. भरावन के लिए:

एक पैन को आंच पर गर्म करके उसमें कद्दूकस किया नारियल और गुड़ डालें। करीब पांच मिनट के लिए मिक्सचर को चलाएं। इसके बाद इसमें जायफल और केसर मिक्स करें। पांच मिनट के लिए दोबारा मिक्सचर को पकाएं। आंच से इसे उतार कर साइड रख दें।

2. शेल और मोदक बनाने के लिए: एक गहरे बर्तन में पानी और घी डालकर उबाल लें।

  • फिर इसमें नमक और आटा डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
  • 2.बर्तन को ढक कर मिक्सचर को पकने के लिए छोड़ दें।
  • जब मिक्सचर पक कर आधा रह जाए, तो एक स्टील की कटोरी पर थोड़ा घी लगाएं।
  • हल्का गर्म गूंथे हुए आटे को अच्छी तरह गूंथें। अब इसकी गोल छोटी-छोटी लोई बना लें व हल्का दबाएं।
  • फूल के आकार में इसके किनारे तैयार करें, तैयार किया भरावण मिश्रण बीच में रखें।
  • चारों किनारों को जोड़कर इसे बंद कर दें।
  • अब इन्हें मलमल के कपड़े पर रखें। करीब 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें भाप में पकाएं।
  • निकाल कर सर्व करें।
Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story