लाइफस्टाइल

रुपयों को गिनते समय ऐसा करने पर नाराज हो जाती हैं लक्ष्मी मां, अमीर बनने के लिए अपनाए ये टिप्स...

Aaryan Dwivedi
4 July 2021 10:32 PM IST
रुपयों को गिनते समय ऐसा करने पर नाराज हो जाती हैं लक्ष्मी मां, अमीर बनने के लिए अपनाए ये टिप्स...
x
भारत में रूपए पैसों, धन को मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का दर्जा दिया गया है. अधिकाँश लोग मुद्राओं की पूजा भी करते हैं. परन्तु कुछ ऐसे भी कृत्य जाने अनजाने में हमारे द्वारा हो जाते हैं, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. ऐसे कृत्य करोड़पति को भी रोड पर ला देते हैं. अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं...

भारत में रूपए पैसों, धन को मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का दर्जा दिया गया है. अधिकाँश लोग मुद्राओं की पूजा भी करते हैं. परन्तु कुछ ऐसे भी कृत्य जाने अनजाने में हमारे द्वारा हो जाते हैं, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. ऐसे कृत्य करोड़पति को भी रोड पर ला देते हैं. अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं...

रुपयों को गिनते समय थूंक का इस्तेमाल न करें

अक्सर देखा जाता है कि लोग रुपयों को गिनने के लिए थूंक (Saliva or Spit) का इस्तेमाल करते हैं, जो माँ लक्ष्मी को नाराज कर देता है. ऐसा करने पर धन संपत्ति से आप हाँथ धो सकते हैं. क्योंकि धन माँ लक्ष्मी का रूप होता है. इसका इस्तेमाल बेहद शुद्धता और पवित्रता के साथ किया जाना चाहिए. थूंक लगाकर लोग माँ लक्ष्मी का अपमान करते हैं. ऐसे कृत्यों से बचना चाहिए. थूंक के स्थान पर पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

वैसे ऐसा करके आप अपने शरीर को भी वायरस से बचा सकते हैं. कोरोना काल के दौर पर नोट कई लोगों ने छुए होते हैं. ऐसे में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा भी होता है. इसके अलावा भी कई तरह के हानिकारक जीवाणु नोटों में होते हैं, इसलिए थूंक लगाने से वे मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और गंभीर बिमारी का खतरा बन जाता है.

ज्यादा समय के लिए एक जगह पर न रखें रूपए

धन को ज्यादा समय के लिए एक जगह पर कभी न रखें. कुछ लोग तिजोरी, आलमारी और कैश काउंटर में धन को रखकर छोड़ देते हैं. इससे बचना चाहिए. ऐसी स्थिति में आप माँ लक्ष्मी को कैद कर रहें हैं. माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद जिस पर होता है उसे माँ और बढ़ाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें कैद कर देने से स्थिति उलट हो जाती है. इससे बचने के लिए धन का स्थान परिवर्तित करने के साथ साथ माँ लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए. जिससे माँ का आशीर्वाद आप पर बना रहे.

अगर आपके पास पैसे तिजोरी में रखते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए तिजोरी में गोमती चक्र या लाल रंग के कपड़े में केसर लगी कौंड़ियां रखनी चाहिए. इससे धन लाभ की स्थिति बनती है.

व्यवस्थित तरीके से रखें पैसे

कई लोग पैसों को बिस्तर के नीचे, तकिए के नीचे रखते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए, इससे भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और साथ ही पैसे खोने की भी संभावना बनी रहती है. घर में काम करने वाले लोग आसानी से आपके बिस्तर के नीचे से वे पैसे निकाल सकते हैं. जिससे आपको धन हानि हो सकती है.

पर्स में भी व्यवस्थित तरीके से रखें नोट

कई बार हम अपने पर्स में ATM की पर्ची और कई तरह के फालतू बिल भी रख लेते हैं, जिनकी हमें रोजाना जरूरत नहीं पड़ती. पर्स में ऐसी फालतू चीजें रखने से धन की समस्या हो जाती है. इस समस्या से बचने के लिए पर्स में सिर्फ जरूरी चीजें रखनी चाहिए और पैसे रखने के लिए पर्स में पर्याप्त जगह होनी चाहिए. जब पर्स में नोट व्यवस्थित तरीके से रखे जाते हैं तब मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और आप को पैसे की कमी नहीं होती है.

Next Story