लाइफस्टाइल

Holi 2023: जानें कैसे मनाएं सुरक्षित होली?

Holi 2023: जानें कैसे मनाएं सुरक्षित होली?
x
Holi 2023 Safety Precautions In Hindi: भारत में इस साल होली का त्योहार (Holi 2023) '8 मार्च 2023' को मनाया जाएगा। ऐसे में होली पर खुशियां बरकरार रहें इसके लिए होली खेलने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।

Holi 2023 Precautions In Hindi: भारत में इस साल होली का त्योहार (Holi 2023) '8 मार्च 2023' को मनाया जाएगा। ऐसे में होली पर खुशियां बरकरार रहें इसके लिए होली खेलने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। ऐसे में रंगो के चुनाव भी बहुत आवश्यक है। मीडिया से बात करते हुए इस सम्बंध में एम्स के नेत्र विशेषज्ञ एवं चीफ, आरपी सेंटर डॉ. जीवन सिंह तितियाल बताते हैं कि रंगों के साथ-साथ कभी-कभी हमें नुकसान भी पहुंचता है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की बहुत सारे रंग ऐसे होते हैं जो त्वचा, आंखों व बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में बच्चे, परिवार वाले ऐसा कलर यूज करें जिसमें टॉक्सिसिटी न हो। उन्होंने कहा की कुछ लोग होली पर गंदे पदार्थ या कीचड़ का इस्तेमाल करते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। छोटे बच्चों को रंग नहीं लगाना चाहिए क्योंकि उनकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव (Skin Sensitive) होती है। ऐसे में उन्होंने रंगों से नुकसान भी पहुंच सकता है।

होली सिर्फ सूखे रंगों से ही खेलने की सलाह विशेषयज्ञ देते है। इन सभी सावधानियों के साथ होली का त्योहार मनाएं और लापरवाही न करें। त्वचा या आंख में जलन हो तो विशेषज्ञ को दिखाएं डॉ. जीवन सिंह तितियाल यह भी बताते हैं कि यदि गुलाल आंख में चला जाता है तो आंखों को रगड़े नहीं। ऐसे में आंखों को साफ पानी से धोएं। यदि घर में कोई टीयर ड्रॉप उपलब्ध है तो उसे आंखों में डाल सकते हैं।

इससे आंखों के अंदर के सारे गंदे पदार्थ बाहर निकल कर आ जाएंगे। उसके बावजूद भी यदि आंख में चुभन होती है तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर डॉक्टर की सलाह लें। होली खेलते समय ये बात रखें ध्यान जब भी रंगों से होली मनाएं तो पास में एक साफ पानी की बाल्टी जरूर भरकर के रखें। जब भी आपको आंख धोनी है या चेहरा धोना है तो पहले एक काम अवश्य करें कि आपके हाथ में और बालों में जो रंग है उसको अलग से पहले धो लें, उसके बाद ही आप अपनी आंखों को और चेहरे को धोएं। रंग उतारने के लिए साबुन और पानी का प्रयोग करें।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story