लाइफस्टाइल

विदेश में शिफ्ट होना है तो ऐसे 6 देशों के बारे में जान लो, जो विदेशी नागरिको को बसने के लिए पैसे देते हैं

विदेश में शिफ्ट होना है तो ऐसे 6 देशों के बारे में जान लो, जो विदेशी नागरिको को बसने के लिए पैसे देते हैं
x
Live In Abroad: कितना मस्त है ना कोई देश आपको वहां बसने के लिए पैसे दे रहा रहा है

Live In Abroad: अगर आप देश छोड़ कर किसी दूसरे कंट्री में शिफ्ट होने की सोच रहे हैं लेकिन बैंक बैलेंस आपकी खवाइशों को पूरा नहीं होने दे रहा तो भी कोई फ़िक्र की बात नहीं है। आज हम आपको ऐसे 6 देशों के बारे हैं जो आपके वहां बसने से ना सिर्फ खुश होंगे बल्कि आपको वहां रहने के लिए पैसे भी देंगे। कुछ ऐसे देश हैं जो आपको 3000 डॉलर से लेकर 10000 डॉलर भी दे सकते हैं।

1. वर्मोन्ट (Vermont)


अमेरिकन ड्रीम तो सबसे देखा होगा ज़्यादातर लोग अपनी लाइफ स्टाइल बदलने के लिए अमेरिका जैसे विकसित देश में बसने के सपने देखते हैं। लेकिन अमेरिका जितना खूबसूरत और आधुनिक है उतना खर्चीला भी है। लेकिन अमेरिका का वर्मोन्ट (Vermont) आपके सही जगह है, क्योंकि यहाँ की सरकार खुद चाहती है आप यहाँ जाकर बसे और यहां जो कर्मचारियों की कमी है उसे पूरा कर सकें। मतलब विदेश में नौकरी भी मिल जाएगी। यहाँ बात ये है कि यहाँ के नागरिक और बहार देश से आए लोगों के लिए शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं एक बराबर हैं। आप वर्मोन्ट (Vermont) में वर्किंग वीसा लेकर जा सकते हैं।

2. अलास्का (Alaska)


अमेरिका का अलास्का बेहद खूबसूरत प्रान्त है। अमेरिकी सरकार चाहती है कि यहाँ लोग आकर रहें और देश का विकास हो। .यहां बसने वालों को सरकार की तरफ से 2000 डॉलर दिए जाते हैं यानी के 1,48 लाख रुपए। यहाँ घर भी काफी सस्ते मिलते हैं।

3. वियतनाम (Vietnam)


ये देश भी काफी खूबसूरत है और आधुनिक भी है। देश को आर्थिक व्यवस्था बढ़ाने के लिए और विकास के लिए लोगों की ज़रूरत है। यहाँ रहना बाकी देशों की तुलना में काफी सस्ता है और नौकरी सहित अन्य सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।

4. दक्षिण कोरिया (South Korea)


इसे एशिया का सबसे खूबसूरत देश कहा जाता है लेकिन यहाँ रहने के लिए अच्छी अंगेजी आनी चाहिए। अगर आपको इंग्लिश बोलना आता है आसानी से नौकरी मिल जाएगी। इस देश में लोग सम्मान के साथ जीते हैं। तकनीक और आधुनिकता में यह देश बहुत आगे है। यहाँ वर्किंग वीसा के साथ आप रहने जा सकते हैं।

5. थाईलैंड (Thailand)


थाईलैंड अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को यहाँ बसने का मौका देता है। यहाँ पर अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में रहने वालों को बुलाया गया है। थाईलैंड बाकि देशों की तुलना में काफी सस्ता देश है, यहाँ खाना-पीना, रहना सब कुछ भारत से भी सस्ता है।

6. न्यू हेवन सिटी (New Haven City)


अमेरिकी राज्य Connecticut में स्थित New Haven शहर में बसने के लिए आपको पैसों के साथ कई सुविधाएं फ्री में मिलती हैं। जब कोई विदेशी नागरिक यहाँ घर खरीदता है तो सरकार उसे 10000 डॉलर देती है यानी के 7 लाख ४० हज़ार। और बच्चों फ्री रहती है।


Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story