
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- Home Made Remedie:2021...
Home Made Remedie:2021 में गूगल पर सबसे टॉप सर्च किए यें घरेलू नुस्खें

साल 2021 में कोरोना के कारण हम अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। कोरोना काल में हम अपने स्वास्थ्य को लेकर और अधिक जागरूक बन गए। आजतक हमने सुना था कि "पहला सुख निरोगी काया" लेकिन कोरोना काल ने यह बात महसूस करवाई। कोरोना काल में लोग बीमारी होने पर दवाइयां लेने की बजाय घरेलू नुस्खे पर विश्वास करने लगे। क्या आपने भी गूगल पर सर्च किए घरेलू नुस्खे आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले घरेलू नुस्खें।
पेट दर्द होने पर घरेलू उपचार (Home remedies for stomach ache)
पेट की समस्या इस साल सबसे ज्यादा देखने को मिली। क्योंकि पेट दर्द के घरेलू उपचार 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। पेट दर्द होने पर आप यें घरेलू नुस्खे आजमाएं दही खाना चाहिए, दूध पीना चाहिए, मसालेदार भोजन से बचना चाहिए, अदरक की चाय की चुस्की लेनी चाहिएं एवं फाइबर का सेवन बढ़ाएं, गैस पैदा करने वाली सब्जियों का सेवन ना करें, पुदीने का रस पीना चाहिए।
बवासीर का घरेलू उपाय (home remedy for hemorrhoids)
बाबासीर के लिए घरेलू उपचार इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजे जाने वाला घरेलू उपचार है। बवासीर बहुत सारी समस्याएं लेकर आता है। जिसमें दर्द, रक्त स्त्राव और खुजली जैसी असुविधा पैदा होती है। गूगल ने इस समस्या से बचने के लिए फलियां, साबुत अनाज, ब्रोकोली, आर्टीचोक, बेल मिर्च, अजवाइन खीरा, खरबूजे, सेव, रसभरी, केले एवं नारियल पानी पीने की सलाह दी।
बुखार को कम करने के लिए घरेलू उपाय (Home remedies to reduce fever)
जब किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता हैं, तब बुखार होता हैं। कोरोना काल में किसी व्यक्ति को जुकाम-बुखार होना किसी आतंक से कम नहीं रहा। ऐसे में घर से बाहर निकलने से बहुत डर लगता था। तो लोगों ने गूगल का सहारा लिया। यदि आप को बुखार है तो आपको आराम करना चाहिएं, एवं तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए, ठंडे या गर्म सेक करें, लिंडन चाय पीना चाहिए, विलो छाल चाय पीना चाहिएं या सेब साइडर सिरका आजमाएं।
पेट में गैस कम करने के उपाय (Remedies to reduce gas in stomach)
साल 2021 में लोगों ने गूगल पर गैस की समस्या का घरेलू इलाज खोजा है। जब खाने-पीने से पेट में गैस का बुलबुला अंदर फस जाता हैं तो दर्द काफी असहनीय होता है। ऐसे में राहत पाने के लिए घूमना, योग करना, नमक-अजवाइन खाना, सेब साइडर सिरका पीना, हींग से बनी गोली खाने से पेट में आराम मिलता है।




