लाइफस्टाइल

Health And Fitness: यें चीजें आपके शरीर में बढ़ा सकते हैं सूजन एवं जोड़ों में दर्द की समस्या

Shailja Mishra | रीवा रियासत
30 Jan 2022 1:00 AM IST
Updated: 2022-01-29 19:30:04
Health And Fitness: यें चीजें आपके शरीर में बढ़ा सकते हैं सूजन एवं जोड़ों में दर्द की समस्या
x
कुछ खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करने से आर्थराइटिस की समस्या बढ़ सकती है। इन खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रहना चाहिए।

अध्ययन के अनुसार हम जिस प्रकार के आहार का सेवन करते हैं, हमारा शरीर उसी तरह से प्रभावित होता है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमें हमेशा अच्छे खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह देते है, जिससे शरीर को कोई भी नुकसान नहीं होता है। गठिया की स्थिति में शरीर में सूजन हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करने से आर्थराइटिस की समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों को पहले से ही जोड़ों में दर्द या आर्थराइटिस की समस्या हो उन्हें शरीर में सूजन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रहना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो शरीर में सूजन एवं जोड़ों में दर्द की समस्या को बढ़ाते हैं।

शराब का सेवन (Alcohol Abuse)

स्वास्थ्य के लिए मादक पेय पदार्थ हानिकारक होते है। शराब जैसी चीजों के सेवन से गाउट की समस्या बढ़ सकती है। जो कि आर्थराइटिस की स्थिति को गंभीर बना सकती हैं गाउट भी गठिया का एक रूप है जो यूरिक एसिड के निर्माण के कारण होता है। जिसके कारण जोड़ों द‌र्द एवं सूजन जैसी समस्या बढ़ जाती है।

अधिक मात्रा में तैलीय खाद्य पदार्थों के सेवन सें (Consuming high amounts of oily foods)

अधिक मात्रा में तैलीय खाद्य पदार्थों के सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। मायो क्लीनिक के शोध के अनुसार रूमेटीइड आर्थराइटिस और आंत के माइक्रोबायोम के बीच संबंध होता है। आंत में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया के बीच असंतुलन रूमेटोइड आर्थराइटिस के लक्षणों को खराब कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, संतृप्त और ट्रांस वसा वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि अधिक तले हुए खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करने से गट माइक्रोबायोम का संतुलन बिगड़ता है। जिसके कारण जोड़ों में सूजन एवं कसाव होता है।

इन खाद्य पदार्थों के सेवन सें, हो सकती है आपको परेशानी (By consuming these foods, you may have trouble)

क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार टमाटर, मिर्च, आलू और बैंगन जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से कुछ रोगियों के लक्षण बिगड़ सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से जोड़ों में कठोरता और सूजन आ जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इन खाद्यौं में सोलनिन पाया जाता है। जिसके सेवन से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती है इसलिए इनके सेवन से बचें।

नोट: यह आर्टिकल मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। यह लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Next Story