लाइफस्टाइल

खुद पर रखें विश्वास, बॉडी शेमिंग से न हों परेशान

Shailja Mishra | रीवा रियासत
29 Nov 2021 1:00 AM IST
Updated: 2021-11-28 19:31:04
body shaming tips
x

इमेज क्रेडिट्स : गूगल 

बॉडी शेमिंग से न हों परेशान अपनाएं ये टिप्स

किसी को उसके शरीर के आधार पर जज करना या किसी भी तरह का कमेंट पास करना बॉडी शेमिंग कहलाता है। किसी भी व्यक्ति की लुक्स को देखकर राय बनाना अपने आप में बहुत ही बचकानी हरकत कही जा सकती है। ऐसा करने से लोग अनजाने में ही दूसरे का दिल दुखा बैठते हैं और उसके मनोबल को भी तोड़ देते हैं।हमें दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए और खासकर बढ़ते बच्चों को ऐसा कोई भी कमेंट पास न करें जिससे उनमें हीन भावना पैदा हो। असली कारण जाने बिना किसी की शारीरिक बनावट का मज़ाक उड़ाना शोभा नहीं देता है। आप में से काफी लोग होंगे जिन्हें उनके वजन के लिए शर्मिंदा किया गया होगा ? मेरे साथ भी यह कई बार हुआ है।

आज सोशल मीडिया का ज़माना है। ऐसे में अनजाने लोग जिनका हमसे कोई सरोकार नहीं वह भी जॉगिंग, एक्सरसाइज आदि की सलाह देने से चूकते नहीं हैं।दूसरी तरफ, जब किसी का वज़न अत्यधिक कम हो जाता है तो लोग कहने लगते हैं "क्या आप बीमार हैं?" एक और दुखद पहलू यह है की इस बॉडी शेमिंग का सामना ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को करना पड़ता है।अंततः इस वजह से व्यक्ति कई गंभीर मानसिक समस्याओं से पीड़ित हो जाता है। आइये जानते हैं इस समस्या को हैंडल करने के तरीकों के बारे में।

जब कोई आपकी शारीरिक बनावट, रंग आदि का मज़ाक उड़ाता है तो आप नीचे दिए गए तरीकों से उसे हैंडल कर सकते हैं :-

किसी की बॉडी परफेक्ट नहीं है

हमें अपने आपको विश्वास दिलाना और मानना होगा कि हम जैसे हैं वैसे ही बहुत अच्छे हैं। दूसरों की बातों पर ध्यान दिए बिना अपने साथ खुश रहने की कोशिश करनी होगी।

असुरक्षा की भावना से ग्रसित न हों

जो लोग अपने आप में इन्फेरिओरिटी कॉम्प्लेक्स से ग्रसित होते हैं वही दूसरों पर तरह-तरह के कटाक्ष करते हैं। ऐसे लोगों पर ध्यान न दें।

खुद की किसी और से न करें तुलना

इस बात को गाँठ बाँध लें कि आप एक यूनिक पर्सन हैं और आपके जैसा दुनिया में और कोई नहीं है। यह बात अपने आप में पूर्णतः सत्य भी है। अंत में यही सुझाव देना चाहूँगी कि फिट और निरोग रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ-साथ पॉजिटिव सोच वाले लोगों के साथ समय बिताएँ। जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करें और प्रतिपल उसको पाने की दिशा में मेहनत करते रहें।

Next Story