
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- Hariyali Teej Best...
Hariyali Teej Best Recipe 2021 : हरियाली तीज पर मालपुआ एवं काजू कतली ऐसे करें तैयार, स्वाद मिलेगा ऐसा कि मेहमान बोलेंगे वाह

Hariyali Teej Best Recipe 2021: हरियाली तीज के त्यौहार कल यानी कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा। यह सावन मास का बड़ा त्यौहार हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर मां पार्वती एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती है और पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं। इस दिन महिलाएं सखियों के साथ समय व्यतीत करती हैं। उनके साथ सावन गीत व भजन आदि का भी गायन करती हैं। हरियाली तीज पर्व को महिलाएं हर्षोल्लास के बीच मनाती हैं। ऐसे में अगर आप इस त्यौहार घर आए मेहमानों का मुंह मीठा कराने की सोच रहे हैं तो हम आपको मालपुआ एवं काजू कतली को तैयार करने की शानदार विधि बताने जा रहे हैं। इस स्वादिष्ट रेसिपी का स्वाद चखकर आपके मेहमानों की जुबान बस एक ही शब्द निकलेगा, वाह! क्या रेसिपी है। तो चलिए जानते हैं मालपुआ एवं काजू कतली तैयार करने की विधि।
काजू कतली
काजू कतली तैयार करने के लिए आपको आवश्यकतानुसार पिसा हुआ काजू, शक्कर, केसर के लच्छे, इलायची पाउडर एवं पानी की जरूरत पड़ेगी।
ऐसे करें तैयार
काजू कतली को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही को गैस पर रखें। उसमें पानी, चीनी व केसर डालें। इसके बाद इलायची पाउडर डाल दें और इसे पकने दें। जब यह चाशनी गाढ़ी हो जाए तो इसमें पीसे हुए काजू डाल दें। फिर इसे अच्छे से पकाएं। ध्यान रखे कि यह गाढ़ा न होने पाएं। जब यह जमने लायक हो जाए तो कड़ाही उतार लें।
इसके बाद थाली या परात में घी लगाकर बराबर मोटाई में इसे फैलाएं। चाहें तो इसमें चॉदी का बर्क भी लगा सकते हैं। फिर इसे चाकू की मदद से पीस बनाते हुए काट लें और भोग लगाए व मेहमानों को खिलाएं।
मालपुआ
मालपुआ तैयार करने के लिए मैदा, सूजी, दूध व मिल्क पाउडर, तलने के लिए घी एवं चाशनी की आवश्यकता पड़ेगी।
ऐसे करें तैयार
मालपुआ का नाम सुनने में ऐसा लगता है कि यह तैयार करना बेहद कठिन हैं। लेकिन यह उतना ही आसान हैं। इसे तैयार करने के लिए मैदा, दूध, सूजी व मिल्क पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करके गाढ़ा घोल बना लें। फिर एक बर्तन में चाशनी तैयार कर लें। आगे गड़ाही गैस में चढ़ाएं। उसमें घी डालें। तेल गर्म होने पर मालपुआ का तैयार गाढ़ा घोल गड़ाही में डालें। इस घोल को गड़ाही में दोनों तरफ अच्छी तरह से पका लें और जब यह पक जाए तो इसे बाहर निकालकर चाशनी में डालें। मालपुआ आपका तैयार। इसे घर आए मेहमानों को खिलाएं और जमकर तारीफें बटोरें।




