लाइफस्टाइल

Glowing Skin Tips : चेहरे पर ग्लो लाने ट्राई करें टमाटर फेस पैक, जानिए बनाने का सही तरीका

Manoj Shukla
4 Aug 2021 4:06 AM IST
Glowing Skin Tips : चेहरे पर ग्लो लाने ट्राई करें टमाटर फेस पैक, जानिए बनाने का सही तरीका
x
Glowing Skin Tips :  बारिश के मौसम में चेहरे की रौनकता कम हो जाती है। चेहरा चिपचिप हो जाता है। ऐसे में पहले जैसा चेहरे में ग्लो पाने के लिए टमाटर का फेस पैक काफी लाभकारी हो सकता हैं।

Glowing Skin Tips : बारिश के मौसम में चेहरे की रौनकता कम हो जाती है। चेहरा चिपचिप हो जाता है। ऐसे में पहले जैसा चेहरे में ग्लो पाने के लिए टमाटर का फेस पैक काफी लाभकारी हो सकता हैं। क्योंकि टमाटर में मौजूद लाइकोपीन एवं कई अन्य एंटीआॅक्सीडेंट स्किन के कई फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को न सिर्फ रोकते हैं बल्कि बढ़ती उम्र के संकतों को कम करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में आप भी चेहरे की डल होती रौनकता से जूझ रहे हैं तो टमाटर का फेस पैक आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यह चेहरे में पहले जैसा इंस्टंट ग्लो लाने का काम करता है।

टमाटर फेस पैक के लिए सामग्री

टमाटर का फेस पैक तैयार करने के लिए ज्यादा कुछ सामग्रियों की जरूरत तो नहीं पड़ती हैं। लेकिन आपके पास तीन चीजें होना चाहिए। जिसमें टमाटर, बेसन एवं शहद।

ऐसे करें तैयार

टमाटर का फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले टमाटर को काट लें। फिर इसे बेसन में डुबाकर इसमें शहद डालें। टमाटर को निचोड़ते हुए चेहरे पर स्क्रब करें। 10 मिनट तक इसे चेहरे में लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से इसे अच्छी तरह से धुल लें। इस फेस पैक को हफ्ते में 3 बार जरूर लगाएं। इससे आपको जल्द ही रिजल्ट दिखने लगेगा।

बताते चले कि यह फेस पैक त्वचा के आॅयल का निकालने का काम करता हैं। यह फेस पैक पिंपल एवं एक्ने से बचाव करता है। यह फेस पैक नेचुलर क्लींजर की तरह चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है।

Next Story