लाइफस्टाइल

Skin glowing in winter: सर्दियों में स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए अपनाएं ये नुस्खें

Skin glowing in winter: सर्दियों में स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए अपनाएं ये नुस्खें
x
सर्दियों में त्वचा का अधिक ध्यान रखना होता है, क्योंकि सर्दियों में जलवायु त्वचा की प्राकृतिक नमी को सोख लेता है।

सर्दियों में त्वचा का अधिक ध्यान रखना होता है, क्योंकि सर्दियों में जलवायु त्वचा की प्राकृतिक नमी को सोख लेता है। ऐसे में त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है सर्दियों के मौसम में नमी की कमी के कारण त्वचा रूखी और बेजान सी दिखने लगती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको त्वचा को मुलायम और हाइड्रेट रखने के लिए घरेलू नुस्खें बताएंगे।

गुलाब जल (Rose water)

गुलाब जल चेहरे को दिनभर नम बनाए रखता है। यह हाइड्रेटेड त्वचा पाने का सबसे सरल तरीका है, गुलाब जल से आप कई स्किन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

टोनर (Toner)

रात को सोने से पहले क्लीनिंग करें व बाद में टोनर का उपयोग कर फिर माॅइस्चराइजिंग करें। यह करने से स्किन हाइड्रेट रहती है।

फलों का फेस मास्क लगाएं (Fruit face mask)

तरबूज, अंगूर, केला, अनार, पपीता जैसे फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका फेस मास्क लगाने से स्किन खूबसूरत एवं हाइड्रेट रहती है। इसीलिए सर्दियों में फल खाने के साथ अपने चेहरे पर प्राकृतिक फलों का मास्क भी लगाएं। जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है।

नारियल का तेल (Coconut oil)

नारियल का तेल एक नेचुरल क्रीम की तरह होता है। प्रतिदिन रात को सोने से पहले चेहरे पर तेल की मालिश करने से त्वचा नर्म और मुलायम होती है।

एलोवेरा (Aloe vera)

एलोवेरा में हींलिंग और हाइड्रेटिंग गुण पाया जाता है। नहाने के बाद एलोवेरा जेल का इस्तेमाल माॅइस्चराइजर के रूप में करने से आपकी त्वचा को नमी प्राप्त होती है।

Next Story