लाइफस्टाइल

लारा दत्ता की इस ‘गंदी हरकत’ पर भड़के महेश भूपति, आगे हुआ कुछ ऐसा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST
लारा दत्ता की इस ‘गंदी हरकत’ पर भड़के महेश भूपति, आगे हुआ कुछ ऐसा
x
lara

लारा दत्ता 16 अप्रैल को जन्मदिन मनाती हैं। कभी अपनी खूबसूरती और हाजिरजवाबी से पूरी दुनिया पर राज करने वाली लारा दत्ता ने एक बार ऐसा काम कर दिया था, जिससे उनके चैंपियन पति को बेहद ठेस पहुंची।

उन्होंने न सिर्फ एक चैंपियन को गुरूर को जगा दिया, बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत पर बारिश का पानी डाल दिया था। उनके पति उनपर बेहद भड़क उठे, वो भी पब्लिकली। जी हां, लारा दत्ता ने किया ही कुछ ऐसा, कि किसी को भी गुस्सा आ सकता था। दरअसल, एक बार मुंबई बारिश और बाढ़ से कराह रही थी।

लोगों के घरों में पानी घुस जा रहा था। कभी मिस यूनिवर्स रही और फिर एक्ट्रेस के तौर पर खूब नाम कमाने वाली लारा दत्ता ने अपने टेनिस के चैंपियन रहे पति के वो सारी तौलिए पानी रोकने के लिए फर्श पर डाल दिए, जो उन्होंने सारी दुनिया में टेनिस खेलते हुए और चैंपियन बनते हुए जमा किए थे।

Next Story