लाइफस्टाइल

Dream interpretation : स्वप्न में दिखे काला सर्प तो जानिए भविष्य के लिए क्या मिल रहा संकेत

Manoj Shukla
15 July 2021 8:27 PM GMT
Dream interpretation : स्वप्न में दिखे काला सर्प तो जानिए भविष्य के लिए क्या मिल रहा संकेत
x
स्वप्न (Dream interpretation) आना आम बात हैं। स्वप्न लगभग हर व्यक्ति को आता है। अक्सर आपने लोगों की जुबान से सुना होगा कि आज मैंने एक सपना देखा। मुझे सपने में यह चीज दिखी।

स्वप्न (Dream interpretation) आना आम बात हैं। स्वप्न लगभग हर व्यक्ति को आता है। अक्सर आपने लोगों की जुबान से सुना होगा कि आज मैंने एक सपना देखा। मुझे सपने में यह चीज दिखी। फला व्यक्ति आज मेरे सपनों में आया था। इन सपनों के अपने अलग मायने होते हैं। आज ऐसे ही एक सपने की हम यहां चर्चा करने जा रहे हैं। अगर आपको भी सपने में यह चीज दिखी या दिखती है तो इससे आपके जीवनकाल में क्या परिणाम मिलेंगे। इसके क्या मायने होते हैं। इस पर प्रकाश डालेंगे।

सपनों Dream interpretation) में सांपों का दिखना शुभ एवं अशुभ दोनों ओर ही संकेत देता है। लोगों को सपनों में कई तरह के सर्प दिखाई देते हैं। सभी सर्पो के अपने अलग मायने होते हैं। लेकिन आज हम यहां सपनों में काला सर्प दिखाई देने के बारे में चर्चा करेंगे।

स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर किसी व्यक्ति को सपने में काला सर्प दिखाई देता है तो समझ जाइए कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं साथ ही आपकी सैलरी में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इसी तरह अगर वह सर्प काला एवं लम्बा है तो ये समझ जाइए कि आपके बिगड़े काम बनने वाले हैं।

आपको बताते चले कि स्वप्न Dream interpretation) में काला के अलावा भी कई तरह के सर्प दिखाई देते हैं। जैसे सफेद कलर का सर्प, हरे रंग का सर्प, भूरे रंग का सर्प व अन्य। इन सर्पो के अपने अलग-अलग मायने होते हैं। अगर भूरे रंग का सर्प आपको पेड़ में चढ़ता हुआ स्वप्न में दिखाई दे तो मान्यता है कि आपको जल्द नौकरी मिलने वाली है। अगर आप व्यापारी है तो आपकी तरक्की होगी। जबकि सफेद कलर का सर्प सपने में दिखे तो इसके मायने है कि आपको आर्थिक लाभ होने वाला है।

Next Story